इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

चूहों से भरी कोठरी में रहती हैं बुशरा बीबी, इमरान की पत्नी के सेहत पर मंडराया खतरा; UN ने खोली पोल

Bushra Bibi Jail Condition: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की जेल में स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में उनकी...

अमन उपाध्याय

Imran Khan Bushra Bibi News In Hindi: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को जेल में जिन हालात में रखा गया है, उस पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने गंभीर चिंता जताई है। UN की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बुशरा बीबी इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं, जहां उनकी हिरासत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के खिलाफ बताई गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बुशरा बीबी को एक बेहद छोटी, बंद और बिना हवा वाली कोठरी में रखा गया है। यह कोठरी अत्यधिक गंदी है, जहां गर्मी बहुत ज्यादा रहती है और चूहे व कीड़े-मकोड़े खुलेआम घूमते हैं। बार-बार बिजली कटने के कारण कोठरी लंबे समय तक अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है।

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कर रही सामना

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, बुशरा बीबी को पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उन्हें जो खाना दिया जाता है उसमें इतनी ज्यादा मिर्ची पाउडर मिलाया जाता है कि वह लगभग खाने लायक नहीं रहता। इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुशरा बीबी का वजन करीब 15 किलो तक घट चुका है। इसके अलावा उन्हें बार-बार संक्रमण, बेहोशी के दौरे और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिनका समय पर इलाज नहीं किया गया। दांतों में घाव और पेट में अल्सर जैसी बीमारियों का भी उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।

पूरी तरह रखा जाता है अकेले

UN ने यह भी बताया है कि बुशरा बीबी को रोजाना 22 घंटे से अधिक समय तक लगभग पूरी तरह अकेले रखा जाता है। कई बार यह एकांतवास दस दिनों से भी ज्यादा समय तक चलता है। इस दौरान उन्हें न तो अपने वकीलों से मिलने दिया जाता है और न ही परिवार या निजी डॉक्टरों से संपर्क करने की अनुमति मिलती है।

संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर एलिस जिल एडवर्ड्स ने कहा है कि बुशरा बीबी की हिरासत की मौजूदा स्थिति उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से तुरंत कदम उठाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं देने की मांग की है। एलिस जिल एडवर्ड्स ने स्पष्ट कहा कि इस तरह का व्यवहार मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

गौरतलब है कि शनिवार को एक पाकिस्तानी अदालत ने तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 1.64 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बुशरा बीबी को जनवरी 2025 में तोशाखाना करप्शन केस में गिरफ्तार किया गया था, जबकि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज