बेरूत में इजरायल का हमला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इजरायल ने लेबनान में बरसाया कहर, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक, टॉप कमांडर को उतारा मौत के घाट

Israel Attack on Lebanon: इजरायल ने बेरूत में हवाई हमला कर हिजबुल्लाह कमांडर जैद अली जुमा को मारने का दावा किया। बढ़ते संघर्ष में लेबनान में 123 मौतें और हजारों लोग विस्थापित हुए।

अक्षय साहू

IDF Attack in Beirut: इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को इजरायल रक्षा बल (IDF) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा सैन्य हमला किया। इस हमले में इजरायल ने हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर जैद अली जुमा को निशाना बनाया। इजरायली सेना का दावा है कि इस हमले में जुमा को मार गिराया गया है। इस बात की जानकारी IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। 

आईडीएफ ने एक्स पोस्ट में कहा कि हिजबुल्लाह के फायरपावर मैनेजमेंट कमांडर जैद अली जुमा को बेरूत में सफल ऑपरेशन के दौरान खत्म कर दिया गया। सेना के मुताबिक, जुमा दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के तोपखाने प्रमुख के रूप में कार्यरत थे और लेबनान से इजरायल की ओर हजारों रॉकेट, मिसाइल और यूएवी दागने की गतिविधियों में उनकी अहम भूमिका थी।

दो इजरायली सैनिकों की भी मौत

इजरायल का यह भी कहना है कि जुमा 2015 में माउंट डोव इलाके में हुए टैंक-रोधी मिसाइल हमले का नेतृत्व कर चुके थे। उस हमले में इजरायली सेना के एक अधिकारी और एक सैनिक की मौत हो गई थी। गुरुवार को इजरायल ने बेरूत के घनी आबादी वाले दक्षिणी उपनगरों पर लगातार कई हवाई हमले किए थे।

इन हमलों से पहले इजरायली सेना ने इलाके में रहने वाले लोगों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की थी। निकासी आदेश के बाद राजधानी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

इजरायली सेना ने अपने नोटिस में निवासियों से तुरंत घर छोड़ने और सुरक्षित मार्गों का उपयोग करके इलाके से बाहर निकलने को कहा था। चेतावनी जारी होने के कुछ घंटों बाद ही दक्षिणी बेरूत के कई इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं और हवाई हमले शुरू हो गए।

हिजबुल्लाह-इजरायल के बीच तनाव बढ़ा

दरअसल, हाल ही में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। यह टकराव उस समय तेज हुआ जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया। इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने सोमवार को एक साल से अधिक समय बाद पहली बार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

इन हमलों के बाद इजरायल ने दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की। रिपोर्टों के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक लेबनान में कम से कम 123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 83 हजार से अधिक लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह