हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिप्टी कमांडर शमशेर खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल

Hizbul Mujahideen Viral Video: हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिप्टी कमांडर शमशेर खान ने कश्मीर के हर शहर में पाकिस्तानी आतंकियों की कब्रों का दावा किया है। इसके बाद सुरक्षा बल सक्रिय हो गए हैं।

अमन मौर्या

Pakistani Terrorists Graves In Kashmir: पाकिस्तान, भारत खिलाफ शुरू से ही साजिशें रचता है। इसके लिए वह आतंकवादियों को पाल रखा है। पीओके और खैबर इलाके में कई आतंकी ट्रेनिंग सेंटर भी बनाए गए हैं। भारत ने इन पर एयर स्ट्राइक भी की है। भारत द्वारा लगाए आरोपों को पाकिस्तान नकारता आया है। पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पाकिस्तान की एक बर फिर से पोल खोल दी है। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक कमांडर का वीडियो वायरल हुआ है, इसमें वो कश्मीर में पाकिस्तान से आए आतंकियों के सक्रिय रहने की बात कह रहा है।

वीडियो में वह यह भी कह रहा है कि कश्मीर में स्थित हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं। हिजुबल मुजाहिद्दीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान एक वीडियो पाकिस्तान से आए आतंकियों की कश्मीर में मौतों का जिक्र कर रहा है। सोशल मीडिया पर शमशेर खान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

हर शहर में पाकिस्तानियों की कब्र

वायरल वीडियो में शमशेर खान पाकिस्तानी आतंकियों को शहीद बता रहा है। उसने कहा कि कश्मीर में ये आतंकी ना केवल लड़ाई लड़ रहे हैं, हर शहर में उनकी कब्र भी मौजूद है। उसने कहा कि कश्मीर के कुपवाड़ा, लोलाब से लेकर कठुआ तक सभी शहरों में पाकिस्तान के आतंकियों की कब्र हैं।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई से मची खलबली

बता दें, भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ सालों से लगातार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आतंकियों के खिलाफ ऐक्शन ले रही है। सेना की कार्रवाई से आतंकी डरे हुए हैं। हिजुबल मुजाहिद्दीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का यह वायरल वीडियो के पीछे भारतीय सुरक्षा बलों की कश्मीर हो रही कार्रवाई को मुख्य कारण माना जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में स्थानीय स्तर पर भी युवाओं की आतंकवाद में भर्ती में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सेना द्वारा आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडरों को लगातार ढेर किया गया है, इससे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों में खलबली मची हुई है।

साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

आतंकी संगठनों के इस तरह के प्रोपेगैंडा वाले बयानों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं को गुमराह करने और देश विरोधी नैरेटिव फैलाने वाले ऐसे वीडियो-ऑडियो की एजेंसी टीम लगातार तकनीकी जांच कर रही है जिससे कि घाटी में शांति व्यवस्था बनी रहे।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ