सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश में हिंदू लड़की से गैंगरेप, दरिंदों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

बांग्लादेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू लड़की के घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दरिंदगी के दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया और...

अमन उपाध्याय

ढाका: बांग्लादेश में एक हिंदू लड़की के साथ घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार की भयावह घटना सामने आई है, जिससे हिंदू समुदाय में गहरा रोष फैल गया है। हिंदू संगठनों और छात्र समूहों ने ढाका के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करके आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता सहित पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

यह घटना बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर पंचकिट्टा गांव की बताई जा रही है। घटना 26 जून को हुई, जब कुछ मुस्लिम युवकों ने लड़की के साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने न सिर्फ बलात्कार किया, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मुस्लिम युवकों ने लड़की के साथ की दरिंदगी

26 जून की रात जब स्थानीय हिंदू समुदाय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में व्यस्त था, उसी दौरान कुछ मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी फजर अली (38), जो बीएनपी का स्थानीय नेता भी है, सबसे पहले पीड़िता के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जब महिला ने दरवाज़ा खोलने से मना किया, तो उसने जबरन भीतर प्रवेश किया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसके साथ मौजूद चार अन्य लोगों ने भी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ड्रोन-मिसाइल से कांपा यूक्रेन, 3 साल में रूस का सबसे भीषण अटैक, मचा हाहाकार

हिंदू समुदाय के लोगों में भड़क उठा गुस्सा

बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र लगभग 25 साल है। वह 15 दिन पहले ही अपने मायके (पिता के घर) आई थी, जहां उसके साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। घटना के दौरान शुरुआत में स्थानीय निवासियों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन अचानक मौका मिलते ही फजर अली वहां से भागने में सफल हो गया।

गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही हिंदू समुदाय के लोगों में गुस्सा भड़क उठा। पुलिस ने फजर अली समेत वीडियो रिकॉर्ड करने वाले चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पांचों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन