इजरायल के हाइफा पर हिजबुल्लाह का हमला (सौजन्यः वीडियो)  
विदेश

हिज्बुल्लाह का काउंटर अटैक, उत्तरी इजरायल के हाइफा को बनाया टारगेट

हिज्बुल्लाह ने इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर रॉकेट से अटैक किया है, जिसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हिज्बुल्लाह की मानें तो उसने हाइफा के दक्षिण में स्थित एक सैन्य अड्डे को अपना निशाना बनाया है।

मृणाल पाठक

तेल अवीव: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब हिज्बुल्लाह ने इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर रॉकेट से अटैक किया है, जिसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हिज्बुल्लाह की मानें तो उसने हाइफा के दक्षिण में स्थित एक सैन्य अड्डे को अपना निशाना बनाया है।

हिज्बुल्लाह ने इस हमले के लिए 'फादी 1' मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इस हमले से पहले इजरायल ने रविवार को उत्तरी गाजा और दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए थे। जहां फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया था कि एक मस्जिद पर मिसाइल हमले में कम से कम 19 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 50 से अधिक घायल हो गए थे।

इजरायली सेना ने सोमवार सुबह कहा कि हिज्बुल्लाह ने दो रॉकेट हाइफा पर और पांच हाइफा से 65 किलोमीटर दूर तिबेरियास पर गिराए हैं। इजरायली सेना ने बताया कि हिज्बुल्लाह के रॉकेट हमलों ने कुछ इमारतों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। वहीं कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सीसीटीवी कैमरे में इस हमले का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है, जहां रॉकेट से किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं इजरायली सेना ने जानकारी दी कि उसने बेरूत में हिज्बुल्लाह के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हवाई हमले किए, जिसमें इंटेलिजेंस इकाइयों, कमांड सेंटर और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर साइट्स भी शामिल हैं। ऐसे में एबीसी न्यूज के अनुसार, हमले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए आईडीएफ ने बताया कि जिन अन्य जगहों पर हमला हुआ है उनमें दक्षिणी लेबनान और बेका शामिल हैं, जिनमें 'हथियार भंडारण सुविधाएं, आतंकवादी बुनियादी ढांचा स्थल, एक कमांड सेंटर और एक लांचर' शामिल हैं।

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत