ग्रोक ने ट्रंप को बताया कुख्यात अपराधी (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

मस्क के ग्रोक ने कर दिया बड़ा कांड, ट्रंप को बता दिया अमेरिका का सबसे कुख्यात अपराधी, बताई वजह

Trump Most Notorious Criminal: एआई चैटबॉट ग्रोक ने वाशिंगटन डीसी का "सबसे कुख्यात अपराधी" डोनाल्ड ट्रंप को बताया, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और ट्रंप-मस्क संबंधों में तनाव की अटकलें तेज हो गईं।

अक्षय साहू

Elon Musk Grok Trump Criminal Statement: एलन मस्क की कंपनी एआई चैटबॉट ग्रोक ने बड़ा कांड कर दिया है। ग्रोक ने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन डीसी का "सबसे कुख्यात अपराधी" बताया है। इसे ट्रंप और मस्क के बीच तनाव को हवा देने वाला बताया जा रहा है।

यह जवाब ग्रोक ने यह जवाब उस समय दिया जब एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने उससे अमेरिकी की राजधानी वाशिंगटन डीसी के सबसे कुख्यात अपराधी के बारे में पूछा। ग्रोक ने इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का नाम दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और इसे लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं।

ग्रोक ने बताई जवाब के पीछे की वजह

ग्रोक ने डोनाल्ड ट्रंप को सबसे कुख्यात अपराधी अपराधी बताते हुए कहा कि, ट्रंप पर न्यूयॉर्क में व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी के लिए 34 गंभीर आरोप लगे थे और वह इनमें दोषी पाए गए थे। यही कारण है कि ट्रंप को डीसी का सबसे कुख्यात अपराधी माना गया। इसके अलावा एक अब हटाई गई पोस्ट में चैटबॉट ने यह भी कहा कि डीसी में हिंसक अपराध 2025 तक 26% कम हो गए हैं, जो एमपीडी और डीओजे के अनुसार 30 साल का सबसे कम स्तर है।

ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि वाशिंगटन डीसी में अपराध "नियंत्रण से बाहर" हो चुका है। उन्होंने इसका मुकाबला करने के लिए पुलिस बल को संघीयकृत करने और सड़कों पर नेशनल गार्ड तैनात करने की योजना का खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप 1,000 नेशनल गार्ड जवानों की तैनाती करने का योजना भी बना रहे हैं।

मस्क और ट्रंप के बीच मतभेद जगजाहिर

ग्रोक की यह टिप्पणी मस्क और ट्रंप के बीच हालिया मतभेदों के बाद आई है। जून में मस्क ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति एपस्टीन की फाइलों में हैं और उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए। हालांकि बाद में मस्क ने कुछ टिप्पणियों पर खेद भी जताया।

रविवार को ग्रोक को अस्थायी रूप से एक्स द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं है। कुछ लोगों ने निलंबन को "फर्जी" बताया, तो कुछ ने कहा कि यह एक्स की शत्रुतापूर्ण आचरण नीति के उल्लंघन का नतीजा था। बाद में चैटबॉट फिर से सक्रिय कर दिया गया।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही