गाजा सीजफायर पर ट्रंप की पैनी नजर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका ने भेजे 200 सैनिक, गाजा सीजफायर पर ट्रंप की पैनी नजर, इजरायल में बनेगा निगरानी केंद्र

Gaza War Agreement: गाजा में जारी युद्ध को थामने के लिए बुधवार को एक अहम समझौता हुआ। अमेरिका और क्षेत्रीय मध्यस्थों ने इजरायल और हमास दोनों पर दबाव डालते हुए उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में कदम..

अमन उपाध्याय

Israel Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दोनों पक्षों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित "गाजा शांति योजना" के पहले चरण पर अपनी सहमति दे दी है। काहिरा में हुई वार्ता के दौरान यह समझौता तय हुआ। इस पहले चरण के तहत हमास उन इजरायली नागरिकों को रिहा करेगा जिन्हें उसने बंदी बना रखा है, जबकि अमेरिका गाजा में शांति समझौते की निगरानी के लिए 200 सैनिक इजरायल भेजेगा।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को यह जानकारी दी गई कि अमेरिका गाजा में युद्धविराम समझौते की निगरानी और समर्थन के उद्देश्य से करीब 200 सैनिक इजरायल भेज रहा है। इस टीम में सहयोगी देशों के प्रतिनिधि, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सदस्य और निजी क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

नागरिक-सैन्य समन्वय केंद्र की स्थापना

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) इजरायल में एक नया नागरिक-सैन्य समन्वय केंद्र स्थापित करने जा रही है। इसका उद्देश्य पिछले दो वर्षों से संघर्ष झेल रहे क्षेत्र में मानवीय सहायता, रसद और सुरक्षा सहयोग को सुचारू बनाना है। ट्रंप प्रशासन की संघर्ष-विराम योजना के पहले चरण पर इजरायल और हमास की सहमति के बाद अब आगे के कदमों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं जैसे हमास का निरस्त्रीकरण, गाज़ा से इजरायली सेना की वापसी, और भविष्य की नागरिक सरकार का गठन।

200 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नई टीम युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन और गाज़ा में नागरिक शासन के संक्रमण की निगरानी में सहयोग करेगी। इस केंद्र में करीब 200 अमेरिकी सैनिक तैनात किए जाएंगे, जो परिवहन, योजना, सुरक्षा, रसद और इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाज़ा के अंदर कोई अमेरिकी सैनिक नहीं भेजा जाएगा। दूसरे अधिकारी के अनुसार, ये सैनिक अमेरिकी केंद्रीय कमान और दुनिया के अन्य क्षेत्रों से बुलाए जा रहे हैं। सैनिकों का पहुंचना शुरू हो गया है, और वे वीकेंड के दौरान क्षेत्र का दौरा कर समन्वय केंद्र की स्थापना के लिए योजनाओं और प्रारंभिक तैयारियों पर काम करेंगे।

लड़ाई को समाप्त करने का दबाव

गाजा में युद्ध रोकने की दिशा में बुधवार को एक अहम समझौता हुआ। अमेरिका और क्षेत्रीय मध्यस्थों ने इजरायल और हमास, दोनों पर उस विनाशकारी लड़ाई को समाप्त करने का दबाव बनाया जिसने गाजा पट्टी को तबाह कर दिया, हजारों फिलिस्तीनियों की जान ली, अन्य संघर्षों को भड़काया और इजरायल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया। इस पहल के पहले चरण में यह सहमति बनी है कि इजरायल सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जिसके बदले में आने वाले कुछ दिनों में शेष जीवित इजरायली बंधकों को मुक्त किया जाएगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट