बीएनपी नेता गोयेश्वर चंद्र रॉय (सोर्श- सोशल मीडिया) 
विदेश

रहमान सरकार में हिन्दू नेता को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, बांग्लादेश के लोकतंत्र में पहली बार बनेगा मंत्री

Bangladesh News: तारिक रहमान की संभावित नई कैबिनेट में बीएनपी नेता गोयेश्वर चंद्र रॉय को मंत्री बनाया जा सकता है, हिंदू समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के तहत।

अक्षय साहू

Hindu Minister in Tarique Rahman Cabinet: तारिक रहमान की नई सरकार में हिंदू समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि बीएनपी के वरिष्ठ नेता गोयेश्वर चंद्र रॉय को नई कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इस बार बीएनपी के चुनाव चिह्न पर जीतकर संसद पहुंचने वाले दो हिंदू सांसदों में रॉय भी शामिल हैं।

The Daily Star की रिपोर्ट के अनुसार, नई कैबिनेट में करीब 40 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। तारिक रहमान अनुभवी और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में हैं। जिन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है, उनमें मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, सलाहुद्दीन चौधरी, मिर्जा अब्बास, हाफिज उद्दीन अहमद, अमीर खोसरू महमूद चौधरी और अब्दुल मोईन खान के नाम प्रमुख हैं। ये सभी पहले खालिदा जिया की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

मंत्रिमंडल में नए चेहरें भी शामिल

इसके साथ ही कुछ नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। इनमें शमा उबैद (फरीदपुर-2), अफरोजा खानम रीता (मानिकगंज-3) और फरजाना शर्मिन पुतुल (नटोर-1) के नाम सामने आ रहे हैं। हिंदू समुदाय से गोयेश्वर चंद्र रॉय का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि चुनाव से पहले तारिक रहमान ने सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही थी। उनका कहना था कि समावेशी भागीदारी से ही देश का संतुलित विकास संभव है।

कौन हैं गोयेश्वर चंद्र रॉय?

गोयेश्वर चंद्र रॉय बीएनपी की नीति-निर्माण समिति के प्रमुख हैं और 1978 से पार्टी से जुड़े हुए हैं। शेख हसीना के शासनकाल में भी वे खालिदा जिया के पक्ष में सक्रिय रहे। वे ढाका-3 सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं और पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

उनके समधी नितॉय रॉय चौधरी भी बीएनपी के टिकट पर इस बार संसद पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि परिवार के दो सदस्यों के जीतकर आने से पार्टी में गोयेश्वर की स्थिति और मजबूत हुई है।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की भूमिका

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की आबादी लगभग 9 प्रतिशत है। पूर्व में भी कैबिनेट में हिंदू प्रतिनिधित्व रहा है। शेख हसीना की सरकार में हर बार कम से कम दो हिंदू मंत्रियों को शामिल किया गया। वहीं मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में भी बिधान चंद्र पोद्दार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव