लंदन में मस्जिद के बाहर गैंगवार, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

VIDEO: लंदन में मस्जिद के बाहर खूनी गैंगवार, चाकूबाजी से मचा हड़कंप; कई लोग घायल

Britain News Hindi: शनिवार को लंदन की रीजेंट्स पार्क मस्जिद के बाहर हिंसक झगड़े और चाकूबाजी के बीच अचानक एक कार भीड़ में जा घुसी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

अमन उपाध्याय

London Crime News: लंदन के रीजेंट्स पार्क मस्जिद के बाहर शनिवार दोपहर अचानक हिंसा भड़क गई। सड़क पर दिनदहाड़े कुछ लोग आपस में भिड़ते दिखे। वीडियो फुटेज में साफ नजर आता है कि कई लोग मुक्कों से हमला कर रहे थे, जबकि कुछ के हाथ में चाकू जैसे हथियार थे।

इसी दौरान ट्रैफिक के बीच से एक कार सीधे लड़ते हुए समूह के बीच घुस गई। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग दहशत में चीखने-चिल्लाने लगे। घटना व्यस्त इलाके में हुई, जिसकी वजह से सड़क पर भारी जाम लग गया और बसों की दो लेनें बंद करनी पड़ीं। इस दौरान एक व्यक्ति लड़ाई छुड़ाने की कोशिश करता दिखा, वहीं एक शख्स जमीन पर गिरा पड़ा था और हाथ में चाकू लहराता नजर आया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर यह घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़ाई को रोकने की कोशिश करने वाले शख्स की जमकर सराहना की जा रही है। एक यूज़र ने लिखा, “बीच में आकर झगड़ा थामने की कोशिश करना बड़ी हिम्मत का काम है, क्योंकि ऐसी स्थिति में हस्तक्षेप करना बेहद खतरनाक हो सकता है।”

देखें VIDEO-

लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

ब्रिक्सटन में भी हाल ही में ऐसा ही मामला सामने आया था। कुछ दिन पहले दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में दिनदहाड़े चाकूबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। लंदन में हाल के समय में सड़क पर हिंसक घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है। इसी कारण मेट्रोपॉलिटन पुलिस पर दबाव बढ़ गया है कि वह झगड़ों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती हिंसा से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए।

लंदन में अपराध लगातार बढ़ रहा है। सिर्फ 2023-24 में ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 2,52,545 हिंसक अपराध दर्ज किए। यानी हर दिन औसतन 690 हिंसक घटनाएं होती रहीं। कुल मिलाकर उसी अवधि में 9,38,020 अपराध हुए, जिसका मतलब है रोजाना 2,500 से ज्यादा अपराध। लंदन की अपराध दर अब प्रति हजार आबादी पर 105.8 मामले पहुंच गई है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार