पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलेक्जांद्रो टोलेडो 
विदेश

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार मामले में 20 साल से अधिक की मिली जेल की सजा

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलेक्जांद्रो टोलेडो को भ्रष्टाचार मामले में 20 साल से अधिक की जेल की सजा मिली है। ब्राजील की दिग्गज निर्माण कंपनी ‘ओडेब्रेक्ट' से जुड़े एक मामले में सोमवार को सजा सुनाई गई। जिसमें 20 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई।

साक्षी सिंह

लीमा: पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलेक्जांद्रो टोलेडो को भ्रष्टाचार मामले में 20 साल से अधिक की जेल की सजा मिली है। ब्राजील की दिग्गज निर्माण कंपनी ‘ओडेब्रेक्ट' से जुड़े एक मामले में सोमवार को सजा सुनाई गई। जिसमें 20 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई।

यह ब्राजीलियाई कंपनी पूरे लातिन अमेरिका में भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है, जहां उसने सरकारी अधिकारियों तथा अन्य लोगों को रिश्वत के रूप में लाखों डॉलर दिए हैं। प्राधिकारियों ने टोलेडो पर इस दक्षिण अमेरिकी देश में एक राजमार्ग के निर्माण की अनुमति देने के बदले में ओडेब्रेक्ट से 3.5 करोड़ डॉलर की घूस लेने का आरोप लगाया था।

सालों से चल रही थी कानूनी लड़ाई

पेरू की राजधानी लीमा में विशिष्ट आपराधिक न्याय की राष्ट्रीय सर्वोच्च अदालत ने बरसों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद यह सजा सुनाई है। इस मुकदमे के दौरान यह भी विवाद था कि क्या 2001 से 2006 तक पेरू पर शासन करने वाले टोलेडो को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया जा सकता है। लातिन अमेरिका में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल रहे।

टोलेडो ने किया आरोपों से इनकार

ओडेब्रेक्ट ने 2016 में अमेरिकी प्राधिकारियों के समक्ष स्वीकार किया था कि उसने पूरे क्षेत्र में सरकारी ठेकों के बदले में अच्छी-खासी घूस दी है। पेरू में प्राधिकारियों ने टोलेडो और तीन अन्य पूर्व राष्ट्रपतियों पर इस निर्माण कंपनी से घूस लेने का आरोप लगाया है। टोलेडो ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प