केपी शर्मा ओली व सुशीला कार्की (डिजाइन फोटो) 
विदेश

ओली का होगा 'हसीना' जैसा हाल? पूर्व PM पर दर्ज हुई FIR, नेपाल में हिंसक विद्रोह के बाद सियासी बवाल!

KP Sharma Oli: नेपाल में हुए हिंसंक विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन पीएम केपी शर्मा ओली समेत कई नेता देश छोड़कर चले गए। जिसके बाद सुशीला कार्की की ताजपोशी हुई। वहीं, अब ओली के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अभिषेक सिंह

Nepal Violence: नेपाल में 8 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जेन-जेड प्रोटेस्ट शुरू हुआ था। जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। अब तक इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 50 लोगों की मौत हो चुकी है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद पर कब्ज़ा कर लिया और उसे आग लगा दी।

इस विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत कई नेता देश छोड़कर चले गए। शुक्रवार को नेपाल में सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद शनिवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

50 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल!

जेन-जेड प्रोटेस्ट के बीच नेपाल में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। हिंसा में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। हिंसा के बाद शुक्रवार रात नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

सुशीला कार्की को अंतरिम पीएम

अब तक, विरोध प्रदर्शन में जेन-जेड समूह की मांग यही थी कि उन्हें एक युवा नेता यानी जेन-जेड पीढ़ी का एक जेन-जेड नेता चाहिए। लेकिन देश के बेहतर भविष्य और जेनजी के मार्गदर्शन के लिए एक बेहतर अनुभव की जरूरत थी, जिसके बाद सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।

अस्पताल पहुंची सुशीला कार्की

प्रधानमंत्री बनने के बाद सुशीला कार्की शनिवार को सिविल अस्पताल पहुचीं। जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मुलाकात भी की है। इसके अलावा, उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर पुलिस दमन के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है।

ओली का होगा 'हसीना' जैसा हाल!

पूर्वी पीएम केपी शर्मा ओली के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद यह माना जा रहा है कि उनका हाल भी बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जैसा होने वाला है। क्योंकि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद उनके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज किए गए थे।

बताया जा रहा है कि कार्की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को हो सकता है। इसके लिए अंतरिम प्रधानमंत्री राजनीतिक सलाहकारों के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर रविवार तक फ़ैसला हो सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज