आरोपी पूर्व मंत्री गैरेथ वार्ड (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

नशे में धुत्त मंत्री...शराब पिलाई और तीन बार यौन उत्पीड़न किया, मामला खुला तो हिल गया पूरा देश

Australia Crime News: ऑस्ट्रेलिया में पूर्व सांसद गैरेथ वार्ड को दो पुरुषों के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराया गया, उन्हें लगभग दस साल की जेल की सजा सुनाई गई।

अक्षय साहू

Australian Court Jail Ex Minister: ऑस्ट्रेलिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने न केवल राजनीतिक बल्कि देश समाज को भी झकझोर दिया है। न्यू साउथ वेल्स के पूर्व सांसद और मंत्री गैरेथ वार्ड को दो पुरुषों के साथ यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में लगभग छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप था कि वार्ड ने शराब के नशे में दो अलग-अलग मौकों पर एक किशोर और एक युवा पुरुष का यौन उत्पीड़न किया।

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराध लगभग दस साल पुराने हैं। पीड़ितों ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए अदालत में गवाही दी, जिसके बाद आखिरकार पूर्व मंत्री को दोषी पाया गया और सजा सुनाई गई। अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह का अपराध समाज के लिए यह संदेश है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

पूर्व मंत्री को 10 साल की सजा

पैरामाटा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज कारा शेड ने शुक्रवार को 44 वर्षीय वार्ड को 5 साल 9 महीने की जेल की सजा सुनाई, जिसमें 3 साल 9 महीने का नॉन-पैरोले पीरियड शामिल है। अदालत ने यह भी ध्यान दिया कि वार्ड कानूनी रूप से दृष्टिहीन हैं और उनका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, इसलिए उन्हें सजा में कुछ राहत दी गई।

सुनवाई के दौरान दोनों पीड़ितों ने वीडियो लिंक के जरिए अदालत की कार्यवाही देखी। जज शेड ने कहा कि दोनों युवकों का न्याय के लिए आगे आना सराहनीय था। अदालत ने पाया कि 2013 में वार्ड ने अपने घर बुलाकर 18 साल के युवक को शराब पिलाई और तीन बार यौन उत्पीड़न किया। इसके दो साल बाद 2015 में उन्होंने 24 साल के एक स्टाफर के साथ भी जबरदस्ती की। वार्ड ने इन आरोपों से इनकार किया था, लेकिन जूरी ने उन्हें दोषी पाया।

कौन है गैरेथ वार्ड?

गैरेथ वार्ड 2011 में लिबरल पार्टी के सदस्य के रूप में सांसद बने और 2019 में फैमिली, कम्युनिटी और डिसेबिलिटी सर्विसेज के मंत्री नियुक्त हुए। 2021 में उन्होंने स्वयं घोषणा की कि वे पुलिस जांच के दायरे में हैं, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा देकर स्वतंत्र सांसद के रूप में कार्य करना शुरू किया।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा