फोटो सोर्स: AFP 
विदेश

अफगानिस्तान में तबाही, बाढ़ और बारिश में 35 लोगों की मौत, 230 घायल, सैकड़ों घर पानी में बह गए

पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद और नांगरहार प्रांत में। सोमवार सुबह अचानक आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। जबकि 230 लोगों के घायल होने की सूचना है। साथ ही सैकड़ों घर पानी में बह गए।

साक्षी सिंह

काबुल: अफगानिस्तान में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा दिया है। खासकर पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद और नांगरहार प्रांत में। सोमवार सुबह अचानक आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। जबकि 230 लोगों के घायल होने की सूचना है। साथ ही सैकड़ों घर पानी में बह गए।

सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख कुरैशी बडलून ने बताया कि सोमवार शाम को जलालाबाद और नांगरहार प्रांत के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के कारण भारी बारिश हुई। जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 230 अन्य घायल हो गए।

घायलों का चल रहा इलाज

कुरैशी बडलून ने बताया कि भारी तूफान और बारिश के कारण पेड़, दीवारें और लोगों के घरों की कई छतें गिर गईं, जिससे लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई कि संभावना है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों और पीड़ितों के शवों को नांगरहार क्षेत्रीय अस्पताल और फातिमा-तुल-जहरा अस्पताल में लाया गया है।

मई महीने में भी बरपा था कहर

ये तबाही मई में अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ के बाद हुई है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। साथ ही देश की कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई थी, जहां 80 प्रतिशत आबादी जीवित रहने के लिए खेती पर निर्भर हैं। मई महीने में अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से एक ही परिवार के 10 सदस्यों समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी।

असामान्य रूप से भारी मौसमी बारिश देश के कई हिस्सों में कहर बरपा रही थी, जिससे देश भर में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के मामलों के चलते संपत्ति और फसलें भी नष्ट हो गई थीं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें