एफबीआई (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका में FBI ने अफगान व्यक्ति को किया गिरफ्तार, चुनाव के दिन के लिए रच रहा था आतंकी हमले की साजिश

मेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने देश में चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रचने के आरोप में एक अफगान शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था।

प्रिया जैस

वाशिंगटन: अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने देश में चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रचने के आरोप में एक अफगान शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था और वह अमेरिका में चुनाव वाले दिन बड़ी भीड़ को निशाना बनाकर हमला करने की साजिश रच रहा था। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी।

आरोपों के दस्तावेज के अनुसार, ओकलाहोमा सिटी के नसीर अहमद तौहिदी (27) ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों को बताया कि उसने अगले महीने चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रची थी। उसने अधिकारियों को यह भी बताया कि हमले के बाद उसे और उसके एक साथी को शहीद के तौर पर मरने की उम्मीद थी।

पूरी तैयारी कर रखी थी तौहीद ने

इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि तौहिदी सितंबर 2021 में अमेरिका आया था। तौहिदी ने हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए हाल के सप्ताह में कुछ कदम भी उठाए थे। इसके लिए उसने पूरी तैयारी के लिए एके-47 राइफलों का ऑर्डर दिया था। धीरे-धीरे उसने अपने पारिवार की संपत्ति को बेचना शुरू कर दिया था और साथ ही अपने परिवार में अपनी पत्नी एवं बच्चे को अफगानिस्तान भेजने के लिए हवाई टिकट भी ले लिया था।

यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब एफबीआई ने अमेरिकी धरती पर आतंकवादी हमले की आशंका को लेकर चिंताएं जताई थीं। एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने अगस्त में ‘एसोसिएटेड प्रेस' को बताया था कि ‘‘उनके लिए यह सोच पाना कठिन था कि उनके करियर में इतने सारे खतरे एकसाथ भी आ सकते हैं।''

पत्नी ने बात करने से किया इंकार

क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद FBI के लिए अब भी पहली प्राथमिकता है। अमेरिकी लोगों की रक्षा के लिए हम हर स्रोत का इस्तेमाल करेंगे।''

हालांकि, FBI के हलफनामे में यह खुलासा नहीं किया गया है कि तौहिदी जांच और उसके बारे में वो अधिकारियों की नजर में कैसे आया, लेकिन इसमें हाल के महीनों के साक्ष्यों का हवाला दिया गया है, जो हमले की साजिश रचने में उसके जुड़े होने को दर्शाते हैं।

तौहिदी की पत्नी के तौर पर अपनी पहचान बताने वाली महिला ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। महिला ने अपना नाम उजागर नहीं किया। उसने कहा, ‘‘हम मीडिया से बात नहीं करना चाहते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान