डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर विस्फोट, फोटो ( सोर्स. सोशल मीडिया ) 
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर विस्फोट, एक की मौत; मस्क ने जताया आतंकी हमले की आशंका

डोनाल्ड ट्रंप के लास वेगास स्थित होटल के बाहर बुधवार को ‘टेस्ला साइबरट्रक' में विस्फोट हो जाने से उसमें सवार एक संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई और इस घटना के आतंकवाद से जुड़े होने की आशंका के मद्देनजर गहन जांच शुरू कर दी गई

अमन उपाध्याय

वांशिगटनः अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लास वेगास स्थित होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना के आतंकवाद से जुड़े होने की आशंका के मद्देनजर गहन जांच शुरू कर दी गई है। ‘टेस्ला साइबरट्रक' में मोर्टार और ईंधन के कनस्तर रखे हुए थे।

लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस और क्लार्क काउंटी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वाहन के अंदर एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा आसपास मौजूद सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

राष्ट्रपति जो बाइडन को दी गई जानकारी

प्राधिकारियों ने बुधवार दोपहर यहां वाहन से शव को निकाला और अंदर मौजूद सबूतों को इकट्ठा करने में जुट गए। इस घटना के संबंध में राष्ट्रपति जो बाइडन को भी जानकारी दे दी गई है। लास वेगास में एफबीआई कार्यालय के अधिकारी जेरेमी श्वार्ट्ज ने कहा, ‘‘हमारा पहला लक्ष्य इस घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करना है और इसके बाद पता लगाया जाएगा कि कहीं यह कोई आतंकवादी घटना तो नहीं थी।''

पुलिस विभाग के शेरिफ केविन मैकमैहिल ने कहा कि अधिकारियों ने पता लगा लिया है कि कोलोराडो में ‘टुरो' आनलाइन ऐप के माध्यम से किसने यह वाहन किराए पर लिया था,लेकिन जांच के बाद ही व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी दी जाएगी।

मैकमैहिल ने कहा कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने टेस्ला के ‘चार्जिंग स्टेशन' से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं जिससे जांच में मदद मिलेगी।

एक दिन में दो घटना से हिला अमेरिका

ये घटना उसी दिन हुई है, जब अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक ट्रक ने भीड़ को कुचलते हुए 15 लोगों को मार डाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अधिकारी इस विस्फोट और न्यू ऑरलियन्स में हुए हमले के बीच संभावित संबंध की जांच कर रहे हैं। उन्होंने ये माना कि फिलहाल इस संबंध में बताने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है।

वहीं, FBI की जेरेमी श्वार्ट्ज ने लास वेगास में होटल के बाहर हुए विस्फोट को 'एक अलग घटना' बताया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे अभी भी विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

मस्क ने जताया आतंकी हमले की आशंका

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर साइबरट्रक के विस्फोट और न्यू ऑरलियन्स में इसी तरह के हमले के बीच संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह आतंकवादी कृत्य हो सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहन एक ही कार रेंटल साइट, टुरो से किराए पर लिए गए थे।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान