Representative Picture 
विदेश

सीरिया में सेना की बस के पास विस्फोट, 18 सैनिकों की मौत, 27 अन्य घायल

किर्तेश ढोबले

बेरूत: सीरिया में गुरुवार को सेना की एक बस के पास हुए विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य घायल हो गए। सीरिया की सरकारी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। बीते वर्षों में भी युद्ध से जर्जर देश के सरकार नियंत्रित हिस्सों में ऐसे हमले हुए हैं जिनमें दर्जनों सैनिकों की जान गई है और कई अन्य जख्मी हुए हैं।

सीरिया के दमिश्क में इस तरह के बस हमले भी बढ़ते जा रहे हैं। आज हुए हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस ताजा हमले में 17 सैनिक मारे गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1580511356112891907

यही नहीं बीते सितंबर महीने में पूर्वोत्तर सीरिया में अमेरिका की सेना के ग्रीन विलेज बेस पर भी एक रॉकेट हमला हुआ था। हालांकि, यह हमला सफल नहीं हुआ था और अमेरिका या गठबंधन के जवानों और उपकरणों को कोई नुकसान भी नहीं हुआ था। इसके बाद अमेरिकी कमांड ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, तीन 107-मिमी (4.2-इंच) रॉकेट ने हमला किया था। रॉकेट ट्यूब के साथ एक चौथा रॉकेट लॉन्च पाइंट पर लगभग पांच किलोमीटर दूर पाया गया। 

इस्लामिक स्टेट के आतंकी ढेर

वहीं, 6 अक्टूबर को सीरिया (Syria) के उत्तर-पूर्व में सरकार के कब्जे वाले गांव पर अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने हमला कर इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक बड़े आतंकी को मार गिराया गया था। जबकि अलग हमले में इस्लामिक स्टेट के और दो आतंकवादी मारे गए थे। 

मार्च में मारे गए थे 12  सैनिक 

गौर हो कि, पिछले मार्च में आतंकियों ने मध्य सीरिया के पलमीरा में सेना की बस पर हमला किया था। इस हमले में सेना के 13 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 18 अन्य घायल हुए थे।प्रशासन ने अतीत में ऐसे हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार बताया था जो दक्षिण और मध्य सीरिया में सक्रिय है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत