सांकेतिक तल्वीर (Image- Social Media) 
विदेश

लगातार 3 भूकंप से हिल गया रूस, सुनामी की चेतावनी से हड़कंप, लोगों में दहशत

Earthquake in Russia : रूस के सुदूर पूर्वी तट पर लगातार तीन भूकंप आए हैं। इनमें से सबसे तीव्र भूकंप 7.4 मैग्नीट्यूड का था। चेतावनी दी गई है कि खतरनाक सुनामी आ सकती है।

अर्पित शुक्ला

Earthquake in Russia: रूस के सुदूर पूर्वी तट पर लगातार तीन भूकंप आए हैं। पहला भूकंप 5.0 तीव्रता का था, और दूसरा 6.7 तीव्रता का। इन दोनों भूकंपों के बाद कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई थी। लेकिन तीसरा भूकंप, जिसकी तीव्रता 7.4 मापी गई, ने स्थिति गंभीर बना दी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 5 और 6.7 तीव्रता के भूकंपों की सूचना दी, 7.4 तीव्रता के तेज झटके महसूस किए गए। तेज भूकंप आने की वजह से यूएसजीएस ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने चेताया है कि "खतरनाक सुनामी की लहरें उठ सकती हैं"।

अधिकारियों ने बताया कि समुद्र के भीतर आए इन भूकंपों की वजह से आसपास के तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल स्थिति पर नजर रख रहे हैं और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

20 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप

बता दें कि भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 144 किलोमीटर पूर्व में था। जो कामचटका क्षेत्र की राजधानी है और जिसकी आबादी 180,000 है। यूएसजीएस के अनुसार, सुनामी चेतावनी क्षेत्र प्रशांत महासागर में भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (186 मील) के दायरे में आने वाले तटीय क्षेत्रों के लिए लागू है, जो पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के पास है।

तेज भूकंप के झटके

यूएसजीएस ने कहा कि शुरुआती झटकों के बाद कई झटके महसूस किए गए, जिनमें रिक्टर पैमाने पर 6.7 और 6.6 तीव्रता के भूकंप भी शामिल हैं। तेज भूकंप के झटकों के बाद लोगों में डर का माहौल है।

बता दें कि कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है, जिससे ये भूकंपों के लिए अतिसंवेदनशील हो जाता है। 1900 के बाद से इस भूकंपीय गर्म क्षेत्र में 8.3 या उससे अधिक तीव्रता के सात बड़े भूकंप आ चुके हैं।

लगातार आ रहे भूकंप

इससे पहले अफगानिस्तान में शुक्रवार को देर रात 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 125 किलोमीटर अंदर था। एनसीएस ने इसकी जानकारी एक्स के जरिए साझा की। इसी बीच, शनिवार सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जिसकी पुष्टि भी एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट साझा कर की है। इससे पहले, 8 जुलाई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो कि दोपहर 1:07 बजे धरती के 5 किलोमीटर नीचे केंद्रित था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज