प्रतिकात्मक तस्वीर 
विदेश

Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

भूकंप से राजधानी ताइपे की इमारतें भी हिल गईं। अधिकारियों ने बताया कि शहर में मेट्रो सेवाएं कम गति से चलती रही। वहीं, लोगों के लिए समुद्र से जुड़े सड़कों पर गाड़ी चलाते समय चेतावनी जारी है।

साक्षी सिंह

ताइपे: ताइवान में शुक्रवार यानी आज सुबह- सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। गनीमत रही कि भूकंप से किसी भी तरह की हताहत या नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सीडब्ल्यूए सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। अभी तक भूकंप से जुड़ी किसी के हताहत होने या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है।

चेतावनी जारी

ताइवान न्यूज के मुताबिक, भूकंप से राजधानी ताइपे की इमारतें भी हिल गईं। अधिकारियों ने बताया कि शहर में मेट्रो सेवाएं कम गति से चलती रही। वहीं, लोगों के लिए समुद्र से जुड़े सड़कों पर गाड़ी चलाते समय चेतावनी जारी है।

इन क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके

हुआलिएन काउंटी, ताइतुंग काउंटी, यिलान काउंटी, नान्टोउ काउंटी, ताइचुंग, चियाई काउंटी, चांगहुआ काउंटी और युनलिन काउंटी सभी ने भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 4 दर्ज किया। सिंचु काउंटी, मियाओली काउंटी, ताओयुआन, न्यू ताइपे, चियाई, काऊशुंग, सिंचु और ताइनान सभी में तीव्रता का स्तर 3 पाया गया।

फोकल गहराई इतनी रही

पेन्घु, ताइपे, कीलुंग और पिंगटुंग काउंटियों में दो तीव्रता का स्तर दर्ज किया गया। सीडब्ल्यूए ने बताया कि भूकंप का केंद्र हुआलिएन काउंटी हॉल से 34.2 किमी दक्षिण पूर्व में था, जिसकी फोकल गहराई 9.7 किमी थी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट