इस्लामाबाद: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनाव की चरम सीमा पर हैं। तनाव और दहशत के माहौल में पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके लगने की खबर सामने आई। हालांकि इसमें अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को शाम करीब 4 बजे आए भूकंप से पाकिस्तान की धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, 4 बजे रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में आया है। फिलहाल भूकंप किसी भी तरह की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।भारत-पाक तनाव से जुड़ी हाईलेवल मीटिंग से इमरान खान की पार्टी ने किया किनारा
विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्र भूकंप के हिसाब से बेहद संवेदनशील हैं। यहां भारत और यूरेशियन प्लेट्स के टकराव के चलते भूकंपीय गतिविधियां सामान्य से अधिक होती हैं। इस कारण अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमाई क्षेत्रों में समय-समय पर झटके आते रहते हैं। बीते कुछ सालों में पाकिस्तान ने कई बार गंभीर तीव्रता के भूकंप झेले हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है।