उत्तरी चिली में भूकंप (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विदेश

Earthquake in Northern Chile: उत्तरी चिली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.7 मापी गई तीव्रता

उत्तरी चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बृहस्पतिवार देर रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई है। हल्के झटके महसूस किए जाने के बाद काफी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए।

यतीश श्रीवास्तव
विदेश डेस्क: कुदरत के कहर से धरती आए दिन कांप रही है। हाल के दिनों भूकंप की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। अब बृहस्पतिवार को उत्तरी चिली में भी भूकंप के जबरदस्त झटकों से धरती हिल गई। लोगों ने देर रात भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई है। हल्के झटके महसूस किए जाने के बाद काफी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भाग आए। हालांकि गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उत्तरी चिली में देर रात भूकंप के झटकों से स्थिति भयावह हो गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप 178 किलोमीटर  की गहराई पर आया था। हालांकि फिलहाल हालात सामान्य बताया जा रहा है। किसी बड़ी समुद्री तूफान या सुनामी को भी लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

घबराकर घरों से निकलकर भागे लोग

उत्तरी चिली में शाम से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। तेज हवाएं चल रही थीं। बृहस्पतिवार को अचानक लोगों ने घरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। घरों में बंद पंखे अचानक हिलने लगे। लोगों को शरीर में भी कुछ कंपन सा महसूस होने लगा जिसके बाद उन्हें भूकंप का एहसास होने पर वे परिवार समेत घरों से बाहर की ओर निकल गए। हालांकि कुछ ही मिनट में हालात सामान्य हो गए।

काफी देर तक सड़क पर टहलते रहे लोग

भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। सहमे हुए लोगों को घरों की चिंता सताने लगी और वे भगवान से प्रार्थनाएं करने लगे। हालांकि कुछ ही पलों में हालात सामान्य हो गए, लेकिन घबराए लोग अपने घरों में नहीं लौटे। वह परिवार के साथ काफी देर तक घर के बाहर ही सड़कों और फुटपाथ पर घूमते रहे। दोबारा भूकंप आने की संभावना को देखते हुए वह घरों के बाहर ही टहलते रहे।

म्यांमार में भूकंप ने मचाई थी तबाही

चिली से पहले म्यांमार में भारी भूकंप के चलते भारी तबाही मची थी। वहां 24 घंटों में दो बार भूकंप दर्ज किया गया था। कुदरत के कहर ने 1600 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। इसके अलावा अभी भी हजारों लोग लापता हैं। कई जगह से अभी भी मलबा उठवाया जा रहा है। हजारों गृहस्थियां बर्बाद हो गई हैं। भारत की ओर से भी म्यांमार में सहायता भेजी गई थी।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुनामी को लेकर नहीं दी गई चेतावनी

यूएसजीएस (USGS) ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:21 बजे भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी। चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक भूकंप को मध्यम तीव्रता का माना गया है। यह भी कहा कि किसी भी संभावित नुकसान की जानकारी नहीं है। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। सुनामी को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!