चीन में भूकंप के झटके, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

चीन के झिंजियांग में भूकंप के तेज झटके, 4.7 की तीव्रता से हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake In China: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, झिंजियांग में 220 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र था। भूकंप की चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मनोज आर्या

China Earthquake: चीन के झिंजियांग में गुरुवार को भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, झिंजियांग में 220 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र था। भूकंप की चपेट में आने से जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट 18 सेकेंड पर भूकंप आया। इससे पहले चीन में 26 अक्टूबर को 4.9 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 130 किलोमीटर थी।

चीन में क्यों भूकंप का ज्यादा खतरा?

कम गहराई वाले भूकंप आमतौर पर गहराई वाले भूकंप से ज्यादा विनाशकारी होते हैं। चीन की भौगोलिक स्थिति की वजह से भूकंपीय गतिविधियों को लेकर इसे संवेदनशील माना जाता है। चीन दो सबसे बड़ी भूकंपीय पट्टियों, प्रशांत महासागरीय भूकंपीय पट्टी और हिंद महासागरीय भूकंपीय पट्टी के बीच स्थित है। यहां प्रशांत, हिंद महासागरीय और फिलीपींस प्लेट के आपसी दबाव के कारण भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है।

चीन में भूकंप से अब तक कितने लोगों की मौत?

चीन के विज्ञान संग्रहालयों के अनुसार, 1900 से अब तक चीन में भूकंपों में 5,50,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जो कुल वैश्विक भूकंप हताहतों का 53 प्रतिशत है। 1949 से अब तक, चीनी नगर पालिकाओं और स्वायत्त क्षेत्रों में 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं, जिनमें से 14 पूर्वी चीन में आए हैं। इसकी वजह से 270,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा चीन में प्राकृतिक आपदाओं से हुई कुल मौतों का 54 प्रतिशत है।

चीन के लिए भूकंप बड़ी चुनौती

भूकंप प्रभावित जिलों का क्षेत्रफल 300,000 वर्ग किलोमीटर है, जहां 70 लाख से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाएं चीन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। शांतिपूर्ण समय में भी भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं चीन के लिए सबसे कठिन दौर लेकर आती हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?