फ्लाईदुबई फ्लाइट सौजन्य-सोशल मीडिया
विदेश

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट ने भेजा हाईजैक अलर्ट, सऊदी अरब में हुई डायवर्ट, नेतन्याहू ने बुलाई बैठक

Flydubai Flight Hijack Alert: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट के बाद विमान को सऊदी अरब डायवर्ट किया गया। 150 यात्री सवार थे, इजरायल में सुरक्षा बैठक हुई।

प्रिया जैस

Dubai-Tel Aviv Flight: दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लिया गया है। विमान का रास्ता बदलकर उसे सऊदी अरब की ओर ले जाया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, विमान सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिग हुई है।

इजराइल के 'Ynet' की एक रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा। खबरों के मुताबिक, विमान में 150 से ज्यादा यात्री सवार हैं। इस घटना के बाद, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने हालात का जायजा लेने के लिए एक इमरजेंसी बैठक बुलाई।

विमान के साथ टूटा संपर्क

मिली जानकारी के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के बोइंग 737 विमान में लगभग 150 इजराइली नागरिक सवार थे। सऊदी हवाई क्षेत्र से गुजरते समय विमान ने एक असामान्य हरकत की। पहले उसने इमरजेंसी कोड 7700 भेजा और फिर कोड 7500 का सिग्नल दिया।

ये वह कोड है जो संभावित गैर-कानूनी दखल या अपहरण की स्थिति में दिया जाता है। खबर है कि इसके बाद क्रू के साथ संपर्क भी टूट गया था। इजराइल ने विमान को रोकने के लिए फाइटर जेट भेजे, लेकिन तेल अवीव पहुंचने से पहले ही बोइंग ने अपना रास्ता बदल लिया और शहर से दूर चला गया। बाद में विमान दुबई की ओर वापस लौटता हुआ दिखाई दिया।

इजराइली वायु सेना हाई अलर्ट पर

संभावित आपातकालीन स्थिति को देखते हुए, इजराइली वायु सेना ने अपना अलर्ट लेवल बढ़ा दिया है और लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। इन विमानों को किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। इस घटना के बाद पूरे इजराइल में सुरक्षा उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं।

पायलट्स में हुई थी झड़प

मिली जानकारी के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के यात्री विमान में दो पायलट्स के झगड़े के कारण इमरजेंसी अलर्ट भेजा गया था। झगड़े के बाद इसका ट्रांसपोंडर बंद कर दिया गया, जिससे यह फ्लाइट ट्रैकिंग से गायब हो गया। इजराइली वायुसेना ने फाइटर जेट्स को भेजा।

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

इस समय 7700 और 7500 सिग्नल के पीछे के सही हालात स्पष्ट नहीं हैं, और इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि विमान का अपहरण किया गया था। जब तक अधिकारी या एयरलाइन यह स्पष्ट नहीं करते कि क्या हुआ था, तब तक भेजे गए कोड उड़ान के दौरान हुई किसी गंभीर घटना का संकेत तो देते हैं, लेकिन अपने आप में उसका कारण साबित नहीं करते।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?