डोनाल्ड ट्रंप सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

अल्लाह का शुक्र है, होर्मुज पर हुआ अमेरिका का कब्जा...डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- ईरानी सेना तबाह

US Navy Blockade Strait Of Hormuz: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका के पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है।

अमन मौर्या

Donald Trump On Strait Of Hormuz: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को ट्रंप ने अपने ट्रुथ अकाउंट पर कहा कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल हो गया है। उनका देश इसे आगे भी बनाए रखेगा। अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को ट्रंप ने स्टील की दीवार करार दिया और कहा कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगा।

ट्रंप ने होर्मुज पर नियंत्रण का किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपने ट्रुथ अकाउंट पर पोस्ट किया। ट्रंप ने लिखा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे। हमारी नौसेना की घेराबंदी को हर कोई स्टील की दीवार (WALL OF STEEL) कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।

ईरान की हालत खराब: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उनके (ईरान) के पास न तो नौसेना है, न ही वायु सेना; उनके बचे हुए सैनिकों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। IRGC बर्बाद हो चुकी है और भाग रही है और उनकी लीडरशिप की हालत भी बहुत खराब है। उनके पास पैसे नहीं हैं, उनका देश बर्बाद हो चुका है। उनके पास बस फेक न्यूज और 300% महंगाई है, जो और भी बदतर होती जा रही है।

ईरान के दावों पर तंज कसते हुए ट्रंप ने लिखा कि ईरान सिर्फ बातें करता है, काम कुछ नहीं करता। अब वह मिडिल ईस्ट का दादा (Bully) नहीं रहा। अल्लाह का शुक्र है।

तुर्की में ट्रंप को जान से खतरा

इसके पहले डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में हुए शिखर सम्मेलन को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने पुष्टि की थी कि तुर्की में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान खतरे को देखते हुए उन्हें एयर फोर्स वन के बजाय दूसरे विमान का इस्तेमाल करना पड़ा था। इस दौरान ट्रंप ने बताया कि वे वही करते हैं जो उनकी सुरक्षा एजेंसियां सलाह देती हैं।

बते दें, इस सीक्रेट खुफिया मिशन के बारे में पहले से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी, इसके बारे में व्हाइट हाउस के स्टाफ को भी कोई खबर नहीं थी। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ट्रंप को ईरान से मिल रही धमकियों की वजह से सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे