डोनाल्ड ट्रंप सोर्स-सोशल मीडिया
विदेश

ट्रंप ने भी माना भारत के आर्थिक विकास का लोहा, अधिक बयाज दर को लेकर US फेडरल बैंक को लताड़ा

Trump on India Economy: बयाज दरों को लेकर ट्रंप ने भारत की तारीफ की है। वाइट हाउस में अपनी बात रखते हुए ट्रंप ने कहा कि फेडरल रिजर्व अगर बयाज कम रखता तो अमेरिका की GDP की विकास दर अच्छी रहती।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • आर्थिक विकास में अमेरिका ने भी माना भारत का लोहा

  • भारत के GDP की विकास दर का ट्रंप ने सराहा

  • ट्रंप ने कहा अमेरिका में बयाज दर अधिक होने से विकास दर में हो रही गिरावट

Trump Criticizes Federal Reserve: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की आर्थिक विकास दर और कम ब्याज दरों का उदाहरण देते हुए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आलोचना की है। उनका कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरें जरूरत से ज्यादा हैं। अगर इन्हें कम किया जाए, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने फेडरल रिजर्व पर जरूरत से ज्यादा राजनीतिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अच्छे आते हैं, फेड ब्याज दरें घटाने के बजाय बढ़ा देता है। जबकि मजबूत अर्थव्यवस्था को देखते हुए ब्याज दरें कम होनी चाहिए।

अच्छे आर्थिक आंकड़ों के बाद भी बढ़ा दी जाती हैं दरें

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें अधिक होने की एक बड़ी वजह फेडरल रिजर्व का रवैया है। उन्होंने कहा कि वह फेड के चेयरमैन को सीधे तौर पर दोष नहीं दे रहे, लेकिन संस्था के फैसलों में राजनीति का असर दिखाई देता है।

उनके मुताबिक, जब देश की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही हो और आर्थिक आंकड़े मजबूत हों, तब ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं होती। ऐसे समय में दरें कम करने से कारोबार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

ब्याज दरें कम हों तो तेजी से चुकाया जा सकता है कर्ज

डोनाल्ड ट्रंप ने तर्क दिया कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति मजबूत है और उसकी कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर है। ऐसे में देश को कम ब्याज दरों का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियों की वजह से अमेरिका अपनी पूरी आर्थिक क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। ट्रंप के अनुसार, अगर ब्याज दरें कम रखी जातीं, तो अमेरिकी GDP की विकास दर 4 प्रतिशत के बजाय 15 से 20 प्रतिशत तक हो सकती थी। इससे देश को अपना कर्ज भी तेजी से चुकाने में मदद मिलती।

भारत की 7% GDP ग्रोथ का दिया उदाहरण

ट्रंप ने अपनी बात समझाने के लिए भारत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत में ब्याज दरें कम हैं और वहां GDP की विकास दर करीब 7 प्रतिशत है। इसके मुकाबले अमेरिका में भी ब्याज दरें कम रखी जाएं, तो उसकी आर्थिक वृद्धि कहीं अधिक हो सकती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था दुनिया के कई देशों की आर्थिक तरक्की में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए अमेरिका में ब्याज दरें दूसरे देशों के मुकाबले सबसे कम होनी चाहिए।

महंगाई के बीच ब्याज दरों पर बहस

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में महंगाई दर अभी भी फेडरल रिजर्व के निर्धारित 2 प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

बयान में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में अमेरिका की सालाना पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) महंगाई दर 3.6 प्रतिशत रही। वहीं, खाद्य और ऊर्जा की कीमतों को हटाकर देखी जाने वाली कोर PCE महंगाई दर 3.1 प्रतिशत दर्ज की गई।

फेडरल रिजर्व महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए ब्याज दरों का इस्तेमाल करता है। वहीं, ट्रंप चाहते हैं कि ब्याज दरें कम हों, ताकि कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिले।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी