एक्स पर ट्रंप का इंटरव्यू 
विदेश

मस्क-ट्रंप इंटरव्यू का नाम बड़ा दर्शन छोटा जैसा हश्र, ब्रॉडकास्ट में बार-बार आती रही तकनीकी खामियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार के इंटरव्यू का एलन मस्क ने ऐलान किया। इंटरव्यू को लेकर एलन मस्क ने खूब माहौल बनाया। डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक्स पर इंटरव्यू देने को लेकर खूब खुशी जाहिर की।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार के इंटरव्यू का एलन मस्क ने ऐलान किया। इंटरव्यू को लेकर एलन मस्क ने खूब माहौल बनाया। डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक्स पर इंटरव्यू देने को लेकर खूब खुशी जाहिर की। ट्रंप और मस्क इंटरव्यू के पहले खूब भाैकाल मचाए। लेकिन जब इंटरव्यू शुरू होने की बारी आई तो नाम बड़े दर्शन छाेटा कहावत जैसा हश्र होते दिखा।

सबसे पहले तो साक्षात्कार शुरू होते ही मस्क ने देरी के लिए माफी मांगी और कंपनी के सर्वर पर हुए एक बड़े हमले को इसकी वजह बताया।

ब्रॉडकास्ट में आई तकनीकी खामियां

इसके बाद जब इंटरव्यू शुरू हुआ तो जिस तरह से इंटरव्यू को लेकर भौकाल मचाया गया उसके बिल्कुल विपरी निकला। उम्मीद से कमतर। कुल मिलाकर ये इंटरव्यू उम्मीदों के मुताबिक इंटरव्यू शुरू नहीं हो पाया। तकनीकी खामियों के कारण इसका ब्रॉडकास्ट बार-बार बाधित होता रहा। हालांकि किसी तरह इंटरव्यू पूरा किया गया।

एक्स कमला हैरिस को भी करेगा होस्ट

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया साइट एक्स कमला हैरिस को भी होस्ट करेगा। हालांकि उन्होंने पोस्ट में ये नहीं लिखा कि वो कमला हैरिस का इंटरव्यू कब कर रहे हैं।

ट्रंप को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने किया था बैन

बता दें कि ट्रंप को जनवरी 2021 में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद अपने समर्थकों को कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद परिसर में हिंसा के लिए उकसाने वाले ट्वीट करने के आरोप में इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के इस्तेमाल से प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि, नवंबर 2022 में ट्विटर का मालिकाना हक मस्क के पास जाने के बाद ट्रंप का अकाउंट बहाल कर दिया गया।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट