डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस, फोटो ( सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप का 'बिग ब्यूटीफुल बिल' सीनेट में पास, जेडी वेंस बने बड़े गेमचेंजर

डोनाल्ड ट्रंप के "वन बिग ब्यूटिफुल बिल" को सीनेट से मंजूरी मिल गई, जिसमें जेडी वेंस के वोट ने निर्णायक भूमिका निभाई। अब यह विधेयक प्रतिनिधि सभा में भेजा जाएगा।

अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख विधेयक 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को मंजूरी दे दी है। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने डेमोक्रेट सांसदों और अपने ही तीन सीनेटर साथियों के विरोध के बाद भी इस बिल को पारित कराने में सफल रहे। मतदान के दौरान पक्ष और विरोध में 50-50 वोट पड़े, जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना निर्णायक वोट (टाई-ब्रेकिंग वोट) देकर बिल को पारित करवाया। इस विधेयक का विरोध करने वाले तीन रिपब्लिकन सीनेटर थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और केंटकी के रैंड पॉल थे।

सोमवार की देर रात सीनेट में इस विधेयक पर जमकर बहस हुई। अशांत सत्र के दौरान रिपब्लिकन सदस्यों ने विधेयक का समर्थन करने की कोशिश की, जबकि डेमोक्रेट विपक्ष ने इसे खारिज करने के लिए संशोधन पारित कराने का प्रयास किया। इस वजह से सदन में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और लगातार उठापटक चलती रही।

संभावित कटौती को लेकर चिंतित

साउथ डकोटा के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन थून ने अपनी पार्टी के उन सदस्यों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, जो 'मेडिकेड' में संभावित कटौती को लेकर चिंतित थे। उन्हें डर था कि इससे लाखों लोगों का स्वास्थ्य बीमा छिन जाएगा। वहीं, कुछ सदस्यों का कहना था कि बढ़ते राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के लिए करों में और कमी की जानी चाहिए।

प्रतिनिधि सभा में पारित बड़ी चुनौती

यह बिल सीनेट से पास होने के बाद, अब प्रतिनिधि सभा (अमेरिकी संसद का निचला सदन) में मंजूरी के लिए वापस भेजा जाएगा। रिपब्लिकन पार्टी, जिसका संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण है, के सामने अब अगली बड़ी चुनौती इस बिल को प्रतिनिधि सभा में पारित कराना है। 940 पन्नों वाला यह 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट' राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे महत्वाकांक्षी कानूनों में से एक माना जा रहा है। रिपब्लिकन सांसद चाहते हैं कि यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप की छुट्टियों से पहले, यानी शुक्रवार तक, मंजूरी पा ले। QUAD देशों का फूटा गुस्सा, पहलगाम के दोषियों को कटघरे में लाने की मांग

इसी वजह से दोस्ती में आ गई थी दरार

यह वही विधेयक है जिसने डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच की दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया है। अब यह मुद्दा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का युद्ध बन गया है। ट्रंप इसे किसी भी कीमत पर पारित कराकर कानून बनाना चाहते हैं, जबकि मस्क इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। एलन मस्क का मानना है कि यह विधेयक बिल्कुल निरर्थक है। कुछ लोगों को आशंका है कि इस बिल के कानून बनने से ट्रंप के व्यवसायों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप इस बिल को "शायद अब तक का सबसे शानदार और सर्वाधिक महत्वपूर्ण विधेयक" बता रहे हैं।

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत