डोनाल्ड ट्रंप सौजन्य-IANS
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से किया बैन, बोले- फेक न्यूज पर होगी कार्रवाई

Donald Trump Media Ban: डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया। ट्रंप ने इन पर ‘फेक न्यूज’ रिपोर्ट करने का आरोप लगाया।

प्रिया जैस

CNN White House Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मीडिया हाउस को व्हाइट हाउस में एंट्री लेने से बैन कर दिया है। उन्होंने खुद यह बड़ा कदम उठाया है और कहा है कि वे फेक न्यूज फैलाने वालों को व्हाइट हाउस से बैन कर रहे है।

इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। साथ ही ऐसे मीडिया हाउस पर कार्रवाई को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने अन्य मीडिया संस्थानों पर भी ऐसी कार्रवाई के संकेत दिए।

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया हाउस को किया बैन

राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं तत्काल प्रभाव से 'फेक न्यूज CNN', 'MSNOW' और 'Politico' को व्हाइट हाउस से बैन कर रहा हूं।" डोनाल्ड ट्रंप ने कहा MSNOW ने हाल ही में कम व्यूअरशिप और विश्वसनीयता के कारण अपना नाम MSNBC से बदला है।

ट्रंप ने अन्य मीडिया हाउस पर एक्शन के संकेत दिए

'Politico' को उन्होंने 'बेईमान' बताया और कहा कि उसे जो बाइडेन के तहत अमेरिकी सरकार से सीधे $8 मिलियन डॉलर का गैर-कानूनी और बेतुका सब्सक्रिप्शन मिला है जो अब तक का एक रिकॉर्ड है, ताकि वे "जिंदा" रह सकें। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे तो यह भ्रष्टाचार लगता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, कि मैं इन मीडिया हाउस को व्हाइट हाउस से बैन कर रहा हूं, क्योंकि वे लगातार "फेक न्यूज" की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जब मीडिया आउटलेट्स अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रम्प प्रशासन या संयुक्त राज्य अमेरिका के बारे में रिपोर्टिंग कर रहे हों, तो उन्हें लगातार मनगढ़ंत बातें और झूठ नहीं लिखना या रिपोर्ट नहीं करना चाहिए। अन्य फेक न्यूज मीडिया आउटलेट्स पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

Politico पर ट्रंप ने लगाए आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Politico पर बाइडन प्रशासन से करीब 8 मिलियन डॉलर के सब्सक्रिप्शन भुगतान का भी आरोप लगाया। हालांकि, Politico ने इस दावे को गलत बताया और कहा कि वह अपने फर्स्ट अमेंडमेंट अधिकारों की रक्षा करेगा।

AP पर भी कर चुके है कार्रवाई

आपको जानकारी दें, कि इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप मीडिया हाउस पर कार्रवाई कर चुके है। ट्रंप पहले भी बड़े मीडिया संस्थान को व्हाइट हाउस प्रेस पूल से बाहर करने की कोशिश कर चुके है। साल 2025 फरवरी में ट्रंप ने एसोसिएटेड प्रेस (AP) को व्हाइट हाउस से बैन कर दिया था। ट्रंप के इस फैसले को AP ने संघीय अदालत में चुनौती दी थी। हालांकि, इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अभी भी जारी है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट