ढाका में हाई अलर्ट, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ढाका में हाई अलर्ट! शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने किया लॉकडाउन का ऐलान, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Dhaka Lockdown: बांग्लादेश की राजनीति में हलचल तेज है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग (एएल) ने ढाका में लॉकडाउन का ऐलान किया है। गुरुवार को होने वाले इस बंद से पहले पुलिस प्रशासन...

अमन उपाध्याय

Bangladesh Students Protests: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग (एएल) ने राजधानी ढाका में लॉकडाउन का ऐलान किया है। गुरुवार को होने वाले इस संभावित बंद से पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने गश्त बढ़ा दी है। सरकारी इमारतों, संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

अंतरिम सरकार को कोई भय नहीं

जहांगीर ने यह भी दावा किया कि अवामी लीग के ऐलान से अंतरिम सरकार को कोई भय नहीं है, हालांकि वर्तमान में पार्टी की कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को ढाका में पुलिस ने अवामी लीग के 34 नेताओं को गिरफ्तार किया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण गुरुवार को शेख हसीना और उनके कई शीर्ष सहयोगियों से जुड़े मामलों में फैसले की तारीख तय करने वाला है। इसी को लेकर एएल समर्थकों में बेचैनी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ढाका और आसपास के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। कुछ इलाकों में बसों में आग लगाई गई और बम धमाकों की आवाजों से लोग सहम गए। कई इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ीं और सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

शांति बनाए रखने की अपील

इस बीच, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जात अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। ढाका में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को कुछ क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से कॉकटेल फेंकने और आगजनी की घटनाओं की जानकारी मिली है। एक आरोपी को डेमरा इलाके में बस में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ढाका के लोग हमेशा तानाशाहों के खिलाफ खड़े रहे हैं। वे इस बार भी हिंसा नहीं होने देंगे। पुलिस, आर्मी और बम निरोधक टीमें मिलकर पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 13 नवंबर को होने वाले फैसले से पहले राजधानी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा बलों ने मुख्य प्रवेश द्वारों, सरकारी दफ्तरों और अदालतों के बाहर भारी संख्या में जवान तैनात कर दिए हैं।

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू