डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

'अश्लील पत्र' का क्या है सच... ट्रंप-एपस्टीन मामले में नया मोड़, डेमोक्रेट्स ने जारी किया कथित नोट

Donald Trump: अमेरिकी कांग्रेस की हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने एक पत्र सार्वजनिक किया है, जो जेफ्री एपस्टीन को लिखा गया था और जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं।

अमन उपाध्याय

Trump News: अमेरिकी कांग्रेस की हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने सोमवार को एक पत्र सार्वजनिक किया, जिसे जेफ्री एपस्टीन को लिखा गया था और जिसमें यौन संकेतों की बातें बताई गई हैं। इस पत्र पर कथित तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस दावे को पूरी तरह नकार दिया है।

जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से कांग्रेस को 2003 की एक बर्थडे बुक प्राप्त हुई, जिसमें एक महिला की 'अश्लील तस्वीर' और अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कथित हस्ताक्षर शामिल था। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के अनुसार, यह बुक एपस्टीन के 50वें जन्मदिन पर गिफ्ट के रूप में दी गई थी और इसमें कुछ अश्लील चुटकुलों के साथ बधाई संदेश भी थे।

ट्रंप और एपस्टीन के पुराने संबंधों पर सवाल

हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह तस्वीर साझा की और ट्रंप और एपस्टीन के पुराने संबंधों पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि ट्रंप ने "एक अद्भुत रहस्य" साझा किया था और पूछा कि वह क्या छिपा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी कहानी झूठी है और ट्रंप ने न तो तस्वीर बनाई और न ही उस पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि डेमोक्रेट्स का उद्देश्य एपस्टीन या उसके पीड़ितों की नहीं, बल्कि ट्रंप को बदनाम करना है।

फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग

ट्रंप ने पहले ही इन पत्रों को लिखने से इनकार कर दिया था और जून 2025 में WSJ द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद इसे फर्जी बताया। उन्होंने जुलाई 2025 में WSJ के खिलाफ 10 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा दायर किया। सितंबर की शुरुआत में डेमोक्रेट्स ने एपस्टीन के पीड़ितों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उनके दुर्व्यवहार नेटवर्क से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की।

जानकारी से किया इनकार

एपस्टीन की साथी गिस्लेन मैक्सवेल, जो यौन तस्करी के लिए 20 साल की जेल काट रही हैं, उन्होंने जुलाई में डिप्टी अटॉर्नी जनरल के साथ इंटरव्यू में ट्रंप पर किसी भी तरह के गलत आचरण की जानकारी से इनकार किया। अगस्त में उन्हें टेक्सास की न्यूनतम सुरक्षा वाली संघीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट