एयरपोर्ट पर परेशान लोग (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

घुटने पर आए अमेरिका सहित कई यूरोपीय देश, एयरपोर्ट पर साइबर अटैक से हाहाकार

Cyber Attack Europe: अमेरिका सहित यूरोप के तीन बड़े एयरपोर्ट पर साइबर हमला हुआ है। जिसके कारण सैकड़ों विमानों ने लेट उड़ान भरे, इसके अलावा कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

Saurabh Pal

Cyber Attack on Airport: दुनिया परांपरिक युद्ध से आगे बढ़ चुकी है, इसका नमूना शनिवार को यूरोप में देखा गया, जब तीन बड़े एयरपोर्ट पर साइबर हमले यूरोप की जड़ें हिला दी। ये तीनों हमले अलग-अलग देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर हुए। सभी की टाइमिंग लगभग एक थी। जिन एयरपोर्ट को साइबर हमलावरों ने निशाना बनाया, उनमें लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट, जर्मनी का बर्लिन एयरपोर्ट और बेल्जियम का ब्रसेल्स एयरपोर्ट शामिल है।

साइबर अटैक के चलते शनिवार को इन एयरपोर्ट्स पर​​​ चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम ठप हो गए। इसकी वजह से कई उड़ानों में देरी हुई। साथ ही कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल भी करना पड़ा है। चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम ठप होने से यात्रियों को मैन्युअल तरीके से चेक-इन करना पड़ रहा है। इसकी वजह से फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ा है।

ब्रसेल्स और बर्लिन में एयरपोर्ट का बुरा हाल

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर तक हीथ्रो एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 140 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं। ब्रसेल्स में 100 से ज्यादा और बर्लिन में 60 से ज्यादा उड़ानों पर साइबर हमले का असर पड़ा। ब्रसेल्स एयरपोर्ट के ऑफिसियल्स का कहना है कि शुक्रवार रात को एयरपोर्ट के चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम से जुड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर साइबर अटैक हुआ था।

हैकर्स ने कॉलिन्स एयरोस्पेस के सिस्टम को निशाना बनाया

साबइबर हमलावरों ने कॉलिन्स एयरोस्पेस कंपनी के सिस्टम को निशाना बनाया है। यह कंपनी इन एयरपोर्ट पर चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम की सुविधा प्रदान करती है। कॉलिन्स एयरोस्पेश के पैरेंट कंपनी RTX ने बयान जारी कर बताया कि वह समस्या को जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। बयान के मुताबिक फ्रैंकफर्ट और ज्यूरिख जैसे बड़े यूरोपीय एयरपोर्ट साइबर हमले से बच गए हैं। वहां अभी तक किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं है।

साइबर हमले से घुटनों पर आया अमेरिका

वहीं अमेरिका के डलास में भी 2 एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 1800 से ज्यादा विमानों ने लेट उड़ान भरी। इन एयरपोर्ट्स पर टेलीकॉम सिस्टम फेल होने की जानकारी है। इसके चलते फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने ग्राउंड स्टॉप जारी किया। FAA ने बताया कि स्थानीय टेलिकॉम कंपनी के उपकरणों में खराबी आई है। टेलीकॉम सिस्टम में खराबी के चलते अमेरिकन एयरलाइंस के 200 उड़ानें रद्द हुीं और 500 से अधिक उड़ानें लेट हुईं। साउथवेस्ट एयरलाइंस की भी 1100 से अधिक उड़ानें विलंब हुईं।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें