कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरिबे को गोली मारी 
विदेश

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे पर हमला, कार्यक्रम के दौरान सिर में मारी गोली

कोलंबिया के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला हुआ। राजधानी बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान उरीबे को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यतीश श्रीवास्तव

बोगोटा: कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी मिगुएल उरीबे पर हथियारबंद बदमाश ने जानलेवा हमला किया है। हमलावर ने राजधानी बोगोटा में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे उरीबे के सिर में गोली मार दी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उरीबे पर हमले को लेकर बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने बताया कि शनिवार को फोंटीबोन जिले में एक कार्यक्रम के दौरान उनपर हमला किया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालात गंभीर है और जरूरत पड़ी तो दूसरे अस्पताल में भी शिफ्ट किया जा सकता है। राजधानी में हॉस्पिटल में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पार्क में कार्यक्रम के दौरान मारी गोली

डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी ने बयान में हमले की निंदा की है। कहा गया है कि सीनेटर शनिवार को राजधानी के फोंटीबोन में एक सार्वजनिक पार्क में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। उरीबे के सिर और पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गए है। पार्टी ने हमले को गंभीर बताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने की निंदा

कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने एक्स पर पोस्ट कर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सीनेटर मिगुएल उरीबे के परिवार के साथ सांत्वना देते हुए राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए लिखा है कि मुझे नहीं पता कि आपके दर्द को कैसे कम किया जाए। यह एक खोई हुईं मां और घायल मातृभूमि का दर्द है। उन्होंने पोस्ट में कहा है कि कोलंबिया की सरकार आरोपी को सख्त सजा देगी।

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत