कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

कोलंबिया में बड़ा हादसा...110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 विमान क्रैश, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में C-130 हरक्यूलिस विमान दुर्घटना में 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका, बचाव अभियान जारी; राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए।

अक्षय साहू

Colombia Military Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक बड़े सैन्य विमान हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, एक सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें करीब 110 सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह विमान C-130 हरक्यूलिस था, जिसे बड़ी संख्या में सैनिकों और भारी सामान को ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, विमान में लगभग 110 सैनिक सवार थे, जो दो प्लाटून का हिस्सा बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद शुरुआती रिपोर्ट्स में सभी के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि करीब 20 सैनिकों को बचा लिया गया है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इक्वाडोर की सीमा के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना कोलंबिया के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो में हुई, जो इक्वाडोर की सीमा के करीब है। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान भरते समय ही क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद सेना की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद दर्दनाक घटना है। उन्होंने बताया कि सैन्य इकाइयां मौके पर मौजूद हैं और पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक सहायता और प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपुष्ट खबरों से बचने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की।

हादसे का वीडियो वायरल

स्थानीय मीडिया में सामने आई तस्वीरों में दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और उसका मलबा जंगल के एक खुले क्षेत्र में फैला हुआ है। इस वजह से राहत और बचाव कार्यों में भी काफी कठिनाई आ रही है।

अधिकारियों पर भड़के कोलंबियाई राष्ट्रपति

इस घटना पर गुस्तावो पेट्रो ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नुकसान कम से कम हो, हालांकि हालात गंभीर बने हुए हैं। साथ ही उन्होंने सेना के विमानों और उपकरणों के आधुनिकीकरण की जरूरत पर जोर दिया और प्रशासनिक बाधाओं की आलोचना की।

फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी हर पहलू की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या किसी अन्य कारण से हुआ। पूरे देश में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा