पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी  
विदेश

Pakistan News: कराची में भीड़ और प्रशासन में झड़प, 13 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के कराची में शनिवार को प्रशासन और भीड़ में झड़प हो गई। इसमें 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन ने आदिवासियों की भीड़ को तितर- बितर करने की कोशिश की। इस पर भीड़ नाराज हो गई, जिसके बाद प्रशासन और आदिवासियों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

साक्षी सिंह

कराची: पाकिस्तान के कराची में शनिवार को प्रशासन और भीड़ में झड़प हो गई। इसमें 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन ने आदिवासियों की भीड़ को तितर- बितर करने की कोशिश की। इस पर भीड़ नाराज हो गई, जिसके बाद प्रशासन और आदिवासियों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में सिंध प्रांत के बादिन जिले में एक युवक के लापता होने के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ के साथ झड़प में कम से कम 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना शनिवार को अल्लाह खान मगसी गांव में घटी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी उस समय घायल हो गए जब उन्होंने मगसी कबीले के गुस्साए आदिवासियों की भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की जो अपने समुदाय के एक युवक के लापता होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

हवालात से युवक गायब

युवक को पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के सिलसिले में पकड़ा था और शनिवार को वह हवालात से गायब हो गया। भीड़ उस समय हिंसक हो गई जब पुलिस ने दावा किया कि युवक को हथियारबंद लोगों के एक समूह ने मुक्त करा दिया था और वे उसे अपने साथ ले गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जुबैर अहमद ने कहा कि भीड़ ने पुलिस पर ईंटों और लाठियों से हमला किया और उन्होंने पुलिस थाने तथा थाने में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की तो झड़प में 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट