प्रतीकात्मक तस्वीर(भारत और चीन) 
विदेश

ड्रैगन ने भी बढ़ाया इंडिया की तरफ हाथ, चीनी विदेश मंत्रालय ने बीजिंग भारतीय अधिकारी से किया संपर्क

चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं एशिया मामलों के प्रभारी लियू जिनसोंग ने भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तान के मुद्दे पर बातचीत हुई। चीन ने सीजफायर का समर्थन किया है।

Saurabh Pal

बीजिंग: भारत-पाकिस्तान के मध्य हालिया सैन्य टकराव के बीच चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं एशिया मामलों के प्रभारी लियू जिनसोंग ने बीजिंग में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों तथा साझा हितों के मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के एशिया मामलों के विभाग के महानिदेशक लियू ने सोमवार को रावत से मुलाकात की। मंत्रालय की ओर से जारी एक संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने साझा हितों पर की बात

पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। 6 मई की देर रात को भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के प्रयास किये। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों के सैन्य संघर्ष के बाद शनिवार को इसे रोकने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने चीन-भारत संबंधों और साझा हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

सीजफायर का चीन ने किया समर्थन

लियू ने कहा कि चीन ‘संघर्ष विराम' के हालिया घटनाक्रम का समर्थन करता है और इसका स्वागत भी करता है। उन्होंने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान न केवल ‘संघर्ष विराम' को सशक्त करेंगे और इसे जारी रखेंगे, बल्कि आगे के संघर्ष से बचेंगे, बातचीत और वार्ता के माध्यम से मतभेदों को दूर करेंगे और समस्याओं के राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटेंगे।

भारत ने ‘ग्लोबल टाइम्स' टाइम्स को दी चेतावनी

चीनी अधिकारी ने कहा कि चीन, भारत और पाकिस्तान के साथ संवाद बनाए रखने, दोनों देशों के बीच पूर्ण और स्थायी ‘संघर्ष विराम' को साकार करने तथा क्षेत्र में शांति कायम रखने एवं स्थिरता बनाये रखने में रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘संघर्ष विराम' का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि यह दोनों देशों के मौलिक और दीर्घकालिक हित में है और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए अनुकूल है। इससे पहले, भारतीय दूतावास ने यहां सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स' को चेतावनी दी थी कि वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उन संदेशों की पुष्टि करें।

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी