सिग्नल फेल होने से चीन में बड़ा रेल हादसा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

सिग्नल फेल होने से चीन में बड़ा रेल हादसा, ट्रायल रन के दौरान ट्रेन ने 11 कर्मचारियों को रौंदा

China Train Accident: चीन के युन्नान प्रांत में एक भयावह रेल हादसा हुआ, जब ट्रायल के लिए चलाई जा रही परीक्षण ट्रेन ट्रैक पर मौजूद रखरखाव कर्मचारियों से टकरा गई। घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि...

अमन उपाध्याय

Train Testing Collision China: दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में गुरुवार सुबह एक बड़ी रेल दुर्घटना सामने आई। लुओयांगझेन स्टेशन के पास एक परीक्षण ट्रेन ने ट्रैक पर काम कर रहे रखरखाव कर्मचारियों के समूह को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भयानक था कि कुल 11 कर्मचारियों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आईं। अधिकारियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे लोग

रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 55537 भूकंपीय उपकरणों की जांच और परीक्षण के लिए चल रही थी। ट्रेन जब लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के अंदर एक घुमावदार मोड़ पर पहुंची, तभी उसने ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह एक रूटीन मेंटेनेंस कार्य था और कर्मचारी निर्धारित स्थान पर ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि सिग्नल सिस्टम में तकनीकी खराबी इस हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। अधिकारियों का मानना है कि सिग्नल फेल होने से ट्रेन चालक को आगे ट्रैक पर काम चलने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाएगी कि सिग्नलिंग सिस्टम में समस्या कैसे उत्पन्न हुई और क्या सुरक्षा मानकों का पालन सही से किया गया था या नहीं।

पहले भी ऐसा हुआ था हादसा

चीन दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। लगभग 1,60,000 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक के साथ देश की रेलवे प्रणाली अत्याधुनिक तकनीकों से लैस मानी जाती है। इसके बावजूद समय-समय पर हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। इससे पहले वर्ष 2021 में भी ऐसा ही एक हादसा चर्चा में आया था, जब गांसु शहर में एक ट्रेन ने शिनजियांग क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी थी। उस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी।

इस ताजा घटना ने एक बार फिर चीन की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और सिग्नलिंग सिस्टम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है और रेलवे विभाग को सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!