दिल्ली धमाके पर चीन की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

दिल्ली ब्लास्ट पर आया चीन का रिएक्शन...घटना पर जताया दुख, आतंकवाद को लेकर कही ये बड़ी बात

China News: दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट में 13 लोग मरे और 29 घायल हुए। चीन ने घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों तथा घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अक्षय साहू

China on Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार शाम हुए लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट पर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह इस धमाके से स्तब्ध है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को बीजिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम दिल्ली में हुए विस्फोट से गहराई से दुखी हैं और इस घटना से स्तब्ध हैं।

चीनी प्रवक्ता ने इसके अलावा विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अब तक इस विस्फोट में किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

धमाके में 13 लोगों की मौत

घटना सोमवार शाम लाल किला के सामने हुई, जब खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में कई वाहन और राहगीर आ गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 29 लोग घायल हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बाद में इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोट आकस्मिक था या किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा।

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो इन दिनों भूटान की यात्रा पर हैं, ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों के दर्द को समझता हूं। पूरा देश इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली विस्फोट की खबर भूटान तक भी पहुंची, जहां भूटान के राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में हजारों नागरिकों के साथ पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भारत सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है और राजधानी के संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट