(डिज़ाइन फोटो) 
विदेश

अमेरिका दौरे पर बोले राहुल- चीन ने लद्दाख में दिल्ली जितनी जमीन कब्जाई, PM मोदी हुए फेल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे के आखिरी दिन नेशनल प्रेस क्लब में हुई मीटिंग में कहा कि चीन, लद्दाख में दिल्ली जितनी बड़ी जमीन पर कब्जा कर चुकी है।PM मोदी भी चीन को अब संभाल नहीं पा रहे हैं।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे के आखिरी दिन यानी बीते मंगलवार देर रात यहां नेशनल प्रेस क्लब में हुई मीटिंग के दौरान एक बार फिर BJP और PM मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस मीटिंग में उन्होंने कहा कि चीन, लद्दाख में दिल्ली जितनी बड़ी जमीन पर कब्जा कर चुकी है।आलम यह है कि PM मोदी भी चीन को अब संभाल नहीं पा रहे हैं।

नेशनल प्रेस क्लब में बीते मंगलवार देर रात राहुल गांधी ने PM मोदी, BJP, आरक्षण, जाति जनगणना, बांग्लादेश के हालात और साथ ही भारत-चीन-अमेरिका के संबंधों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि, "कांग्रेस ने फ्रीज बैंक खातों के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ा है। मुझे ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं पता जहां ऐसा होता हो। पिछले 10 साल में भारतीय लोकतंत्र पर हमला हुआ है। इसलिए अब यह बहुत कमजोर हो गया है। "

जानकारी दें कि राहुल गांधी आज यानी बुधवार को वॉशिंगटन के कैपिटल हिल में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के कई नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा थिंक टैंक के साथ बातचीत के बाद वे शिकागो के लिए रवाना होंगे।

इधर भारत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने BJP नीत केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में की गई कथित टिप्पणी को लेकर बीते मंगलवार को उन पर जमकर निशाना साधा और उन पर चुनावों में बार-बार हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम करने का बड़ा आरोप लगाया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी के कथित बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा था, ‘‘केवल एक कुंठित व्यक्ति ही देश को बदनाम कर सकता है और विदेशों में इसकी छवि खराब कर सकता है। अब वह न केवल सरकार बल्कि निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठा रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘अपने ही देश की दूसरे देश में आलोचना करना देशभक्ति का काम नहीं हो सकता। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और यह जिम्मेदारी का पद होता है। जब नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे तो अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष के नेता थे। अटल जी ने विदेश में देश का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन राहुल गांधी देश को बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं।''

इस पर कांग्रेस ने अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर BJP के हमले पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के सच बोलने से BJP का पूरा तंत्र घबराया और लड़खड़ाया हुआ है। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा था कि BJP को यह समझना चाहिए कि उसकी या प्रधानमंत्री मोदी की निंदा भारत की निंदा नहीं है।

बता दें कि राहुल गांधी फिलहाल अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। बीते शनिवार से शुरू हुई उनकी यात्रा का पहला पड़ाव डलास था और वह सोमवार को वाशिंगटन पहुंचे थे। आज वे शिकागो के लिए रवाना होंगे।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?