महज़ एक हफ्ते में भाजपा ने बनाए 2 करोड़ सदस्य, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने किया बड़ा दावा

भारतीय जनता पार्टी ने मेगा मेंबरशिप कैंपेन के तहत महज एक हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ नए सदस्य बना लिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने दावा किया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत 8 दिनों में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस नेता को दे दिया जवाब, कहा- 'एक हैं तो सेफ हैं, राहुल गांधी फेक हैं'
विनोद तावड़े (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मेगा मेंबरशिप कैंपेन के तहत महज एक हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ नए सदस्य बना लिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने दावा किया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत 8 दिनों में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

तावड़े ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूदगी में नौ राज्यों के पदाधिकारियों और सदस्यता अभियान से जुड़ी टीम के साथ सदस्यता अभियान पर हुई समीक्षा बैठक की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब तक सदस्यता अभियान काफी अच्छा चला है, पहले चरण में नौ राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग चर्चा की गई कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों के साथ भी इसी तरह की बैठकें होंगी।

विनोद तावड़े ने दी जानकारी

सदस्यता अभियान का लक्ष्य बताते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि चुनाव में पार्टी को मिले वोटों में से 75 से 80 प्रतिशत वोट पाने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सांसद से लेकर सरपंच तक भाजपा के हर जनप्रतिनिधि को हर दिन दिए गए लक्ष्य का हिसाब रखना है कि उनका लक्ष्य क्या है और कितने लोगों तक वे पहुंचे हैं।

हर तबके तक पहुंचना लक्ष्य

बीजेपी महासचिव ने आगे बताया कि समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना है। हमें उन जगहों पर जाना है जहां हमें चुनाव में वोट की उम्मीद थी लेकिन वोट नहीं मिले, और उस समाज के लोगों तक भी पहुंचना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं, सीमावर्ती गांवों, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के संबंध में किए गए अनुरोध के लिए राज्यों ने क्या योजना बनाई है, इस पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह 40 दिवसीय अभियान चलाया जाना है, अभी आठ दिन ही बीते हैं और भाजपा दो करोड़ सदस्यों के आंकड़े तक पहुंच गई है।

2 सितंबर हुई थी अभियान की शुरुआत

उन्होंने कहा कि दिनों में इसे और तेजी से कैसे चलाया जाए, प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों को कैसे पूरा किया जाए, इस पर भी बैठक में चर्चा की गई। भाजपा देशभर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को संगठन पर्व संवाद अभियान-2024 नाम दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली से इस अभियान की शुरुआत की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com