चीन में पटाखे की दुकान में धमाका, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले मातम, पटाखे की दुकान में भीषण धमाका; 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Fireworks Explosion China: पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत में लूनर न्यू ईयर से पहले एक पटाखे की दुकान में भीषण धमाका हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हैं।

अमन उपाध्याय

China Lunar New Year Accident: चीन में लूनर न्यू ईयर के स्वागत की तैयारियों के बीच एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के डोंगहाई काउंटी में एक पटाखे की दुकान में जोरदार धमाका होने और आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में दो अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

गलत तरीके से पटाखे जलाना बना मौत का कारण

डोंगहाई काउंटी सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब दुकान के पास एक व्यक्ति गलत तरीके से पटाखे जला रहा था। पटाखों की चिंगारी दुकान के भीतर रखे विस्फोटक सामग्री तक पहुंच गई जिससे देखते ही देखते पूरी दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जश्न और पाबंदियों के बीच हादसा

चीन में लूनर न्यू ईयर को 'स्प्रिंग फेस्टिवल' के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर पटाखे जलाना एक प्राचीन परंपरा रही है, हालांकि वायु प्रदूषण के कारण पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने कई शहरों में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। हाल के समय में सरकार द्वारा नियमों में दी गई कुछ ढील के बाद बाजारों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल में फिर से तेजी देखी गई थी जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सरकार ने जारी किए कड़े निर्देश

इस घटना के बाद चीन के इमरजेंसी मैनेजमेंट मिनिस्ट्री ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने देश के सभी इलाकों में भविष्य में होने वाले ऐसे हादसों को रोकने के लिए पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दुकानों के आसपास पटाखे जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करें और 'ब्लाइंड स्पॉट' की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करें ताकि लोगों का स्प्रिंग फेस्टिवल सुरक्षित और खुशहाल रहे।

लूनर न्यू ईयर की अहमियत

चीन में अधिकांश मजदूर और कर्मचारी साल भर कड़ी मेहनत करते हैं और उन्हें बहुत कम छुट्टियां मिलती हैं। ऐसे में लूनर न्यू ईयर पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव होता है जब लोग अपने पैतृक गांवों और शहरों में लौटकर परिवार के साथ समय बिताते हैं। लेकिन इस हादसे ने उत्सव की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह