चीन की आबादी। इमेज-सोशल मीडिया।  
विदेश

बूढ़ों का देश बना चीन, लोगों को बच्चा पैदा करने के लिए कर रहा मजबूर, कंडोम पर लगाया भारी टैक्स

China Child Policy: पड़ोसी देश चीन बूढ़ी आबादी से चिंतित है। देश में युवाओं की संख्या तेजी से घट रही। ऐसे में सरकार ज्यादा बच्चों के जन्म पर जोर दे रही है। इसके लिए कंडोम पर टैक्स बढ़ा दिया है।

रंजन कुमार

China Population: चीन घटते जन्म दर संकट से जूझ रहा है। देश बुजुर्ग आबादी से चिंतित हो गई है। साल 2024 में यहां सिर्फ 95.4 लाख बच्चे पैदा हुए, जबकि एक दशक पहले जब एक बच्चे की नीति खत्म हुई थी, तब यह आंकड़ा 1.88 करोड़ था। ऐसे में वहां की सरकार बच्चों को जन्म देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही। बच्चों को लेकर पहली पॉलिसी 70 के दशक के अंत में बनाई गई, तब तय किया गया था कि शादीशुदा जोड़े सिर्फ एक बच्चा पैदा करेंगे। ये फैसला तेजी से बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने के लिए लिया गया था। साल 2016 में पॉलिसी में बदलाव करके 2 बच्चों को जन्म देने की सीमा तय कर दी गई। इसके 5 साल बाद पॉलिसी फिर बदली गई। अभी चीन में थ्री चाइल्ड पॉलिसी लागू है। आबादी को बढ़ाने के लिए चीन ने कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों पर 32 वर्षों में पहली बार टैक्स लगाया है।

ये बदलाव देश के टैक्स नियमों में सुधार और फैमिली प्लानिंग पॉलिसी में बदलाव का हिस्सा है। मकसद कंडोम पर टैक्स लगाकर गर्भनिरोधक उपायों को महंगा करना है, ताकि लोग ज्यादा बच्चे पैदा करें। 1993 से ये उत्पाद टैक्स फ्री थे, तब चीन में वन चाइल्‍ड पॉलिसी लागू थी और जन्म नियंत्रण को बढ़ावा दिया जा रहा था। अब इन पर 13% वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) लगेगा।

इन सेवाओं में दी जा रही छूट

सरकार ने बच्चों की देखभाल और परिवार से जुड़ी सेवाओं जैसे- नर्सरी, किंडरगार्टन, बुजुर्गों की देखभाल, विकलांगों की सेवा और शादी से जुड़ी सेवाओं को वैट से छूट दी है। छूट जनवरी से लागू होगी।

2024 में पैदा हुए 95.4 लाख बच्चे

चीन घटते जन्म दर संकट से जूझ रहा। 2024 में सिर्फ 95.4 लाख बच्चे पैदा हुए। एक दशक पहले जब एक बच्चे की नीति खत्म हुई थी, तब यह आंकड़ा 1.88 करोड़ था। सरकार बच्चों को जन्म देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही। उन्हें कैश रिवॉर्ड दिया जा रहा है। बेहतर चाइल्ड केयर फेसिलिटी मिलती है। लंबी मैटरनिटी और पैटरनिटी लीव दी जाती है। सरकार ने मेडिकली जरूरी न होने वाले एबॉर्शन को कम करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।

क्‍यों बच्‍चे नहीं पैदा कर रहे लोग?

YuWa पॉपुलेशन रिसर्च इंस्‍टीट्यूट की 2024 के मुताबिक, चीन में एक बच्चे को 18 साल की उम्र तक पालने में 5.38 लाख युआन (62 लाख 94 हजार 600 रुपये) से ज्यादा का खर्च आता है। कमजोर नौकरी बाजार, धीमी आर्थिक वृद्धि, बदलती सामाजिक उम्मीदों के कारण कई युवा कहते हैं कि वे बच्चे पैदा करने का खर्च नहीं उठा सकते।

HIV के मामले बढ़े

चीन में HIV के मामले तेजी से बढ़े हैं। दूसरीओर दुनिया भर में ये मामले कम हो रहे। नए संक्रमणों में से ज्यादातर असुरक्षित यौन संबंध से जुड़े हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार 2002 से 2021 के बीच रिपोर्ट किए गए HIV और AIDS के मामले 100,000 लोगों पर 0.37 से बढ़कर 8.41 हो गए हैं।

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह