चीन में बाढ़ से मची तबाही, फोटो- South China Morning Post 
विदेश

चीन में बांध टूटने से मची भारी तबाही, अब तक 39 की मौत, 9 लापता; कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी

China Guangxi Dam Burst: चीन के गुआंग्शी और जिलिन प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। बांध टूटने और नदियों के उफान के चलते अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं।

अमन उपाध्याय

China Typhoon Bavi Guangxi Dam Burst: चीन के दक्षिणी क्षेत्र गुआंग्शी में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने अब एक विनाशकारी रूप ले लिया है। बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक कम से कम 39 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 9 अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

स्थिति तब और भयावह हो गई जब क्षेत्रीय राजधानी नाननिंग में एक विशाल बांध के टूटने की खबर आई। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में एक बड़ी संख्या उन लोगों की है जो बांध टूटने के बाद आए पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश इसमें बाधा बन रही है।

जिलिन प्रांत में टाइफून 'बावी' का तांडव

चीन के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित जिलिन प्रांत भी कुदरत की इस मार से अछूता नहीं है। यहां 'टाइफून बावी' के प्रभाव के कारण लगातार भारी बारिश हो रही है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन बाढ़ प्रतिक्रिया स्तर को लेवल-4 से बढ़ाकर लेवल-3 कर दिया है। सोंगहुआ नदी के जिलिन खंड में इस साल की पहली बड़ी बाढ़ दर्ज की गई है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।

नदियों ने तोड़ा रिकॉर्ड

मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। हुइफा नदी की सहायक नदी, मेइहे नदी में जल स्तर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पूरी हुइफा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर जा सकता है। इसके साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक आने वाली बाढ़, भूस्खलन और शहरों में भारी जलभराव का खतरा बढ़ गया है। कई छोटे और मध्यम आकार के बांधों में भी आपात स्थिति पैदा होने की आशंका जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम चीन के लिए चेतावनी

तबाही का यह सिलसिला यहीं रुकता नजर नहीं आ रहा है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है कि शुक्रवार तक उत्तर-पश्चिम चीन के पूर्वी हिस्सों, विशेषकर मध्य और दक्षिणी शानक्सी प्रांत में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान चीन की प्रसिद्ध येलो नदी और उसकी सहायक नदियों वेईहे, फेनहे और चिनहे में जलस्तर बढ़ने की प्रबल संभावना है।

मंत्रालय ने शांक्सी और शानक्सी के स्थानीय प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे जलाशयों और 'सिल्ट डैम' की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और पूर्वानुमान के प्रयासों को तेज करें। पहाड़ी झरनों और छोटी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और चेतावनी जारी करने पर विशेष जोर दिया गया है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर