चीन ने पाकिस्तान सरकार से बलूचिस्तान में सुरक्षा की गारंटी मांग की (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

BLA के 'ऑपरेशन हेरोफ' का कहर! पाक से बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी में चीन, शहबाज के सामने रखी ये बड़ी शर्त

BLA Rebels Attack: बलूचिस्तान में बीएलए के हमलों से 300-400 मौतें, चीन ने ग्वादर प्रोजेक्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने पाकिस्तान से गारंटी मांगी; कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर ले जाए गए।

अक्षय साहू

China Demands Security Guarantee in Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसा ने चीन की चिंता बढ़ा दी है। विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार (31 जनवरी) से "ऑपरेशन हेरोफ" शुरू किया और पाकिस्तानी सेना के कैंपों और सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाया। बलूचिस्तान में इस हिंसा के कारण दोनों पक्षों में 300 से 400 मौतों का अनुमान लगाया जा रहा है।

चीन की चिंता इसलिए है क्योंकि उसने ग्वादर और बलूचिस्तान में कई परियोजनाओं में निवेश किया है और वहां सैकड़ों चीनी कर्मचारी और इंजीनियर काम कर रहे हैं। चीन को डर है कि विद्रोही इन कर्मचारियों को निशाना बना सकते हैं। इस वजह से चीन ने पाकिस्तान से सुरक्षा की गारंटी देने की शर्त रखी है।

चीन के सामने सुरक्षा की चुनौती

बलूचिस्तान में हमलों की नई लहर के बाद चीन ने पाकिस्तान को गंभीर सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया है। चीन ने अपने कर्मचारियों और परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सरकार से पक्की सुरक्षा गारंटी मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने ग्वादर और बलूचिस्तान के कई हिस्सों में मौजूदा हालात को देखते हुए अपने जमीनी काम को अस्थायी रूप से रोक दिया है और कई जगहों से अपने ऑन-ग्राउंड स्टाफ को हटा लिया है।  पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैडोंग ने इस्लामाबाद में विदेश मंत्री इशाक डार से बैठक की और प्रोजेक्ट पर गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पक्के सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता पर जोर दिया। इशाक डार ने चीनी कर्मचारियों और परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से भरोसा दिलाया, लेकिन चीन अभी काम फिर से शुरू करने के लिए सुरक्षित परिस्थितियां नहीं देख रहा है।

ग्वादर से क्वेटा तक विद्रोहियों का कहर

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है। शनिवार से बलूचिस्तान में मिलिट्री ठिकानों पर हमलों और विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों की खबरें आ रही हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और पाकिस्तान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्वादर पोर्ट के आसपास भी फायरिंग हुई।

BLA के शीर्ष कमांडरों ने खुद मैदान में उतरकर ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण की घोषणा की और इसे मातृभूमि की रक्षा का अभियान बताया। दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना इस विद्रोह को दबाने के लिए अभियान चला रही है और जवाबी कार्रवाई में कई बलूच विद्रोहियों को मारने का दावा किया गया है। 

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट