ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय 
विदेश

चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन हिंसा पर दी प्रतिक्रिया, नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने वालों की तारीफ की

ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय ने देश में उत्पात मचाने वाली दक्षिणपंथी हिंसक भीड़ के खिलाफ मोर्चा संभालने और नस्लवाद के विरोध में सड़कों पर उतरकर एकजुटता दिखाने वालों की सराहना की है। साथ ही उन्होंने पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मचारियों को देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

साक्षी सिंह

लंदन: ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय ने देश में उत्पात मचाने वाली दक्षिणपंथी हिंसक भीड़ के खिलाफ मोर्चा संभालने और नस्लवाद के विरोध में सड़कों पर उतरकर एकजुटता दिखाने वालों की सराहना की है। दक्षिणपंथियों ने तीन लड़कियों की चाकू घोंपकर हत्या करने के बारे में गलत सूचना फैलाई थी, जिसके बाद देश में दंगे भड़के थे।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि चार्ल्स ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर और कानून प्रवर्तन के अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मचारियों को देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बयान में कहा गया कि महाराजा इस बात से बेहद खुश हुए कि किस तरह लोगों ने नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए आक्रामकता और अपराध का मुकाबला करुणा और साहस से किया।

कई दिन से ब्रिटेन में हिंसक झड‍़प

ब्रिटेन में नस्लवाद के विरोध में और हिंसा को पुन: भड़कने से रोकने के लिए हजारों की संख्या में लोग शनिवार को सड़कों पर उतर आए और शांति मार्च निकाला। देश में एक सप्ताह से अधिक समय तक दंगे हुए थे। प्रवासी-विरोधी और इस्लाम के खिलाफ नारे लगाने वाली भीड़ ने मस्जिदों पर हमला किया था, दुकानों को लूटा और पुलिस के साथ झड़पें की थीं।

ब्रिटेन में यह हिंसा तब शुरू हुई थी, जब दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने 29 जून को सोशल मीडिया पर यह झूठा दावा किया था कि उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट टेलर स्विफ्ट थीम वाले हॉलिडे क्लब में घुसकर छह से नौ वर्ष की तीन लड़कियों की हत्या कर दी गई थी।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO