सीडीएस अनिल चौहान (सोर्स: साेशल मीडिया) 
विदेश

भारत ने तय की 'रेड लाइन', शांगरी-ला डायलॉग में गरजे CDS चौहान, बोले- पाकिस्तान में 300 किमी अंदर...

सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग सिक्योरिटी समिट के दौरान सीडीएस अनिल चौहान ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में भी कई खुलासे किए।

आकाश मसने

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने खुलकर बात की। सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग सिक्योरिटी समिट के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ एक नई 'रेड लाइन' खींची है और उम्मीद जताई कि पड़ोसी देश सैन्य कार्रवाई से कुछ सबक जरूर सीखेगा।

सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि ताली बजाने के लिए दोनों हाथ जोड़ने पड़ते हैं, उम्मीद है कि इस बात को वे समझेंगे। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई की सुबह लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। इसके बाद इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी हमलों का भी जवाब दिया गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष ने दोनों परमाणु संपन्न देशों को युद्ध की कगार पर ला खड़ा किया था, जो 10 मई को सीजफायर के साथ खत्म हुआ। इस संघर्ष से मिले सबक के बारे में पूछे जाने पर जनरल चौहान ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान दूसरे देशों की स्वदेशी प्रणालियों और प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया।

पाकिस्तान में 300 किलोमीटर तक निशाना

उन्होंने कहा कि हम 300 किलोमीटर तक की हवाई रक्षा को सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम थे और पाकिस्तान के अंदर एयरबेस और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। यह हमारी मजबूत हवाई रक्षा क्षमता को दर्शाता है। जनरल चौहान ने कहा कि आतंकवादियों के कारण दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही है और वे संघर्षों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई 'रेड लाइन' का जिक्र करते हुए जनरल चौहान ने कहा कि भारत ने राजनीतिक रूप से जो किया है, उसने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नई रेड लाइन खींची है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे दुश्मनों को भी इस विशेष ऑपरेशन से कुछ सबक मिलेंगे और वे सीखेंगे कि यह भारत की सहनशीलता की सीमा है।

अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रॉक्सी वॉर

उन्होंने कहा कि हम दो दशक से भी ज्यादा समय से आतंकवाद के इस छद्म युद्ध का सामना कर रहे हैं और हमने कई लोगों को खोया है। अब हम इसे खत्म करना चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत को लगता है कि ऑपरेशन के बाद रणनीतिक स्थिरता है, सीडीएस ने कहा कि रणनीतिक स्थिरता लाने के लिए दोनों हाथों को एक साथ ताली बजानी होगी और साथ आना होगा, उम्मीद है कि वे इसे समझेंगे और फिर हम चीजों को देख सकते हैं।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान