नैटली हार्प, डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

साथ रखती हैं प्रिंटर, साए की तरह रहती हैं साथ, कौन हैं नैटली हार्प? जो बनीं डोनाल्ड ट्रंप की सबसे करीबी सहयोगी

Natalie Harp Trusted: जानें कैसे नैटली हार्प गंभीर हड्डी कैंसर को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे ख़ास, सबसे भरोसेमंद व्हाइट हाउस सहयोगी, 'गेटकीपर' और कम्फर्ट ब्लैंकेट बन गईं।

प्रिया सिंह

How Natalie Harp Became Trusted: नैटली हार्प पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे करीबी और वफादार सहयोगियों में से एक बनकर उभरी हैं। वह जितनी बार उनके साथ दिखाई देती हैं, उतना कोई और नहीं दिखता। व्हाइट हाउस में आधिकारिक तौर पर वह राष्ट्रपति की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं और उनके सारे सोशल मीडिया पोस्ट संभालती हैं।

वह राष्ट्रपति ट्रंप के लिए 'गेटकीपर', 'कम्फर्ट ब्लैंकेट' और 'ह्यूमन प्रिंटर' की भूमिका निभाती हैं। वह अपने साथ एक पोर्टेबल प्रिंटर लेकर चलती हैं ताकि ट्रंप को महत्वपूर्ण खबरें तुरंत प्रिंट करके दे सकें। हाल ही में जॉर्जिया के सीनेटर जॉन ऑसॉफ़ के एक वायरल भाषण के बाद नैटली फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं।

व्हाइट हाउस में नैटली हार्प की हैसियत

नैटली का व्हाइट हाउस में आधिकारिक पद भले ही एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट का हो, लेकिन वह आम सहायकों से कहीं अधिक प्रभावशाली हैं। उन्हें अक्सर ओवल ऑफिस में ट्रंप के पास खड़े या उनके साथ एयर फोर्स वन में सफर करते देखा जा सकता है। वह हमेशा उनके आसपास साए की तरह रहती हैं।

वह ट्रंप को खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट की प्रिंटेड कॉपियां देती हैं, जिसके कारण उन्हें 'ह्यूमन प्रिंटर' भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि उनके पास यह तय करने की असामान्य शक्ति है कि ट्रंप तक कौन सी जानकारी पहुंचेगी। वह ट्रंप के लिए उनके 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर पोस्ट भी लिखती हैं।

कैंसर सर्वाइवर से ट्रंप की सबसे भरोसेमंद बनने का सफर

कैलिफ़ोर्निया के एक रूढ़िवादी ईसाई परिवार में जन्मी नैटली ने ट्रंप के बेहद करीब पहुंचने के लिए एक अनोखा रास्ता चुना। वह ट्रंप को अपनी जान बचाने का श्रेय देती हैं। ट्रंप के पहले कार्यकाल में पारित 'RIGHT TO TRY ACT' के कारण उन्हें हड्डी के कैंसर के इलाज के लिए प्रायोगिक दवा मिल सकी थी।

इस अनुभव के बाद वह ट्रंप के समर्थकों में लोकप्रिय हो गईं और 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाषण दिया। चुनाव में ट्रंप की हार के बाद उन्होंने 'वन अमेरिका न्यूज नेटवर्क' में शो होस्ट किया, जहां वह ट्रंप के दावों का समर्थन करती रहीं। साल 2022 में वह फिर से उनके प्रचार अभियान में शामिल हो गईं।

हालिया सीनेटर ऑसॉफ़ का हमला और विवाद

हाल ही में जॉर्जिया के डेमोक्रेट सीनेटर जॉन ऑसॉफ़ ने ट्रंप की तुर्की यात्रा और सीक्रेट प्लेन में नैटली की मौजूदगी पर निशाना साधा। जिसके बाद व्हाइट हाउस ने सीएनएन पत्रकार पर कड़ा ऐतराज जताया। पत्रकार मैगी हैबरमैन के अनुसार, नैटली ट्रंप के लिए एक 'कम्फर्ट ब्लैंकेट' या बच्चे की चूसनी 'बिंकी' जैसी हैं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें