कनाडा में हेलीकॉप्टर क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

कनाडा में बड़ा हादसा, उड़ते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत चार लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Canada Montreal Helicopter Crash: कनाडा के मॉन्ट्रियल के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। उड़ान के दौरान आई खराबी और आग लगने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ।

अक्षय साहू

Canada Helicopter Crash: कनाडा से एक बड़ी सूचना सामने आ रही है, यहां मॉन्ट्रियल शहर के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। क्रैश होने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ दिक्कत आई थी, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के पीछे क्या कारण था।  

जानकारी के मुताबिक, क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी। फायर डिपार्टमेंट के लोगों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह कोई प्राइवेट एयरक्राफ्ट था।

हादसे में चार लोगों की मौत

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के दक्षिण-पूर्व में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की तुरंत मौत हो गई। क्यूबेक प्रांतीय पुलिस की प्रवक्ता ऑड्रे-ऐनी बिलोड्यू ने मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए बताया कि मॉन्ट्रियल से लगभग 50 किलोमीटर (31 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित सेंट-ब्रिगिड-डी'इबरविले क्षेत्र में दोपहर करीब 2:30 बजे क्रैश होने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ दिक्कत आई थीं।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

बिलोड्यू ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट के लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। प्रांतीय पुलिस ने अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की है और न ही क्रैश की वजह का पता चला है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट था। कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने क्रैश वाली जगह पर जांचकर्ताओं को भेजा है। 

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश में दो की मौत

वहीं, इससे पहले अमेरिका के योसेमाइट नेशनल पार्क में जंगल की आग बुझाने के काम में लगा एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। यह एक हेलीकॉप्टर आग बुझाते समय क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलटों की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर को हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय हेलीकॉप्टर में सिर्फ पायलट ही सवार थे। यह  हेलीकॉप्टर 'प्रिसिजन' नाम की कॉन्ट्रैक्ट एयरक्राफ्ट कंपनी था। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों में से एक ग्रेग किंग थे, जो अलास्का के फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन विभाग के लिए काम करते थे। वह प्रिसिजन में आग बुझाने के अभियान में शामिल थे। 

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा