अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हेलीकॉप्टर क्रैश, मौके पर तीन की मौत, हादसे का LIVE VIDEO आया सामने

Los Angeles Helicopter Crash: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में एक न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
Los Angeles Helicopter Crash
हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद घटनास्थल की तस्वीरSource- Social Media
Published on
Updated on

Los Angeles Helicopter Crash Video: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में एक न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी।

यह हादसा चैट्सवर्थ इलाके में उसी जगह के पास हुआ, जहां कुछ समय पहले मेट्रो बस का एक जानलेवा हादसा हो चुका था।

दो कमर्शियल इमारतों के बीच गिरा मलबा

दमकल कर्मियों के मुताबिक यह दुर्घटना दो कमर्शियल इमारतों के बीच, नॉर्थ मेसन एवेन्यू के 9100 ब्लॉक के पास हुई। हेलीकॉप्टर वहां खड़े दो शिपिंग कंटेनरों और कई वाहनों पर आकर गिरा। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

दुर्घटना के तुरंत बाद वहां भीषण आग भड़क उठी, जिसे काबू करने के लिए लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। इस दौरान स्काईकैल हेलीकॉप्टर ऊपर से पूरी घटना की लाइव कवरेज करता रहा।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा 

आग पर काबू पाने के बाद फायरकर्मियों और लॉस एंजेलिस पुलिस ने एक शव को कैनोपी से ढक दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय हेलीकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे। मलबे की जांच अभी जारी है, जिसके बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या का पता चल सकेगा।

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट दोनों मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि हेलीकॉप्टर ने अचानक नियंत्रण क्यों खो दिया और यह दुर्घटना किस तरह हुई।

Los Angeles Helicopter Crash
मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर फिसले कार्गो विमान में लगी आग, हादसे में 5 लोगों की मौत, देखें VIDEO

हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से हेलिकॉप्टर पूरी तरह से खाक हो गया था, जिससे बचाव कर्मियों के लिए तुरंत स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि ट्रैफिक टक्कर की कवरेज के दौरान हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह क्या थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com