लॉस एंजिलिस में आग बुझाने की कोशिश, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )  
विदेश

कैलिफोर्निया की धधकती आग ने ली अब तक 26 की जान, 16 लापता; हजारों घर हुए खाक

लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल की भीषण आग से 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों घर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 16 लोग अभी भी लापता हैं और यह संख्या बढ़ सकती है।

अमन उपाध्याय

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में जंगल की आग के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घर जलकर राख हो गए हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हवाएं और तेज हो सकती हैं, जिससे आग की स्थिति और बिगड़ सकती है। अधिकारियों के अनुसार, आग के कारण अभी तक कम से कम 16 लोग लापता हैं और ये संख्या और भी बढ़ सकती है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बुधवार तक उच्च श्रेणी की चेतावनी जारी करते हुए 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है और वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में हवाओं की गति 113 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

मंगलवार को आग के और भी प्रचंड होने संभावना

मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग के और भी प्रचंड होने की आशंका रहेगी। लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं।

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि ईटॉन क्षेत्र में आग लगने की घटना में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है और पैलिसेड्स से चार लोग लापता हैं।

लूना ने कहा कि रविवार सुबह कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका है और अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि जिन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से ऐसे लोग कितने हैं जिनके लापता होने की सूचना दर्ज की गई है।

आग ने छीनी अबतक इतनी जान

इस बीच, मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। लॉस एंजिलिस काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने रविवार शाम एक बयान में कहा कि पैलिसेड्स क्षेत्र में आग के कारण आठ लोगों की जान चली गई जबकि ईटॉन क्षेत्र में आग के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। अधिकारियों ने एक केंद्र स्थापित किया है जहां लापता लोगों की सूचना दर्ज कराई जा सकती है।

अधिकारी आग में क्षतिग्रस्त हुए या तबाह हुए घरों का ऑनलाइन आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार