कैलिफोर्निया के पहाड़ों में भीषण हिमस्खलन, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

कैलिफोर्निया में बर्फ बनी काल! हिमस्खलन की चपेट में आए 15 स्कीयर, 6 को सुरक्षित निकाला गया; 9 अब भी लापता

California Avalanche: उत्तरी कैलिफोर्निया के पहाड़ों में एक भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें 15 स्कीयर फंस गए। रेस्क्यू टीमों ने भारी बर्फबारी के बीच 6 लोगों को बचा लिया है जबकि 9 अन्य अब भी लापता हैं।

अमन उपाध्याय

California Storm News: उत्तरी कैलिफोर्निया के प्रसिद्ध लेक ताहो इलाके में मंगलवार को एक बड़ी प्राकृतिक त्रासदी सामने आई, जब पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आए भीषण हिमस्खलन ने अफरा-तफरी मचा दी। घटना के समय 15 लोग बैककंट्री स्कीइंग कर रहे थे, तभी भारी मात्रा में बर्फ खिसककर नीचे आ गई और सभी को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही सेकंड में पूरा ढलान बर्फ की मोटी परत में तब्दील हो गया।

सूचना मिलते ही बचाव दल, पर्वत रेस्क्यू टीमें और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। कठिन मौसम और लगातार खिसकती बर्फ के बीच राहतकर्मियों ने साहसिक अभियान चलाया। अब तक 6 स्कीयरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। हालांकि अभी भी 9 स्कीयर बर्फ के नीचे दबे हुए हैं और उनकी तलाश जारी है।

भीषण तूफान और रेस्क्यू में बाधा

बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा इलाके में चल रहा भीषण बर्फीला तूफान और ब्लिज़ार्ड की स्थिति है। बचावकर्मी स्की और 'स्नोकैट्स' के जरिए घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा ताहो नेशनल फॉरेस्ट के पास कैसल पीक इलाके में स्थित 'फ्रॉग लेक' के पास हुआ। यहां पिछले 24 घंटों में करीब 30 इंच (76 सेंटीमीटर) बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे नए हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है।

3-दिन की स्कीइंग ट्रिप का आखिरी दिन

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये स्कीयर 'ब्लैकबर्ड माउंटेन गाइड्स' कंपनी के साथ एक तीन दिवसीय ट्रेकिंग पर निकले थे। मंगलवार को उनकी यात्रा का आखिरी दिन था। यह समूह दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होते हुए करीब 4 मील (6.4 किलोमीटर) का सफर तय कर रहा था और रातों को हट्स में रुक रहा था। घटना की जानकारी स्कीयरों द्वारा ले जाए जा रहे 'इमरजेंसी बीकन' और गाइडिंग कंपनी के माध्यम से मिली।

चेतावनी के बावजूद हादसा

सिएरा एवलांच सेंटर ने पहले ही इस इलाके के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। अधिकारियों ने बैककंट्री इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी थी क्योंकि ताज़ा बर्फबारी और तेज़ हवाओं के कारण बर्फ की परतें बेहद कमजोर हो गई थीं। कैसल पीक का यह इलाका स्कीइंग के लिए काफी लोकप्रिय है लेकिन इसका इतिहास काफी दुखद रहा है यह वही जगह है जहां 1846-1847 की सर्दियों में 'डोनर पार्टी' के लोग बर्फ में फंस गए थे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान