जर्मनी की कोर्ट के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया जर्मनी, कोर्ट के बाहर हुई गोलीबारी; बॉक्सर निमानी से जुड़ा है मामला

Germany Bielefeld court: जर्मनी के बीलेफेल्ड शहर में एक अदालत के बाहर गोलीबारी की घटना घटी है। यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब अदालत में दिनभर की सुनवाई समाप्त हो चुकी थी।

अमन उपाध्याय

बर्लिन: जर्मनी के बीलेफेल्ड शहर में एक अदालत के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी पेशेवर बॉक्सर बेसार निमानी की हत्या से जुड़े मुकदमे के दौरान हुई। इस हत्या का मुख्य आरोपी हुसैन अक्कुर्ट है, जिसे बेल्जियम पुलिस की मदद से जुलाई 2024 में ब्रुसेल्स से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरा संदिग्ध अयमान दाऊद किरीत अब भी फरार है। बेसार निमानी की हत्या मार्च 2023 में जर्मनी के एक कैफे में हुई थी, जिसे अंडरवर्ल्ड से जुड़ा अपराध माना जा रहा है।

स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे अदालत के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। उस समय अदालत में दिनभर की सुनवाई समाप्त हो चुकी थी। चश्मदीदों के मुताबिक, अचानक गोलियों की आवाज गूंजने से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जर्मनी की कई समाचार एजेंसियों के अनुसार, इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया ऑपरेशन

जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना में आरोपी अक्कुर्ट के पिता और भाई भी घायल हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल, हमलावर की पहचान और हमले के उद्देश्य की जांच जारी है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि जल्द ही इस पर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें… 

बॉक्सर निमानी की गोली मारकर हत्या

पूर्व पेशेवर बॉक्सर बेसार निमानी की जर्मनी के बीलेफेल्ड शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 38 वर्षीय निमानी, जो अल्बानियाई मूल के थे और कोसोवो से ताल्लुक रखते थे, ने 1997 में कोसोवो युद्ध के दौरान जर्मनी में शरण ली थी।

अपने शानदार बॉक्सिंग करियर में उन्होंने 27 में से 26 मुकाबले जीते और IBF यूरोपीय सुपर वेल्टरवेट खिताब सहित दो राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए। 2019 में उन्होंने पेशेवर बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार रात नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया प्रांत के बीलेफेल्ड शहर में अज्ञात हमलावरों ने उन पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज